राष्ट्रीय

पंच तत्वों में विलीन हुए सुशांत सिंह, पिता ने बेटे को दी मुखाग्नि

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में सोमवार की शाम को मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट पर किया गया। पटना से मुंबई पहुंचे पिता के.के. सिंह ने बेटे को मुखाग्नि दी। इसके पहले पटना से उनके पिता केके सिंह सुबह 11.20 बजे की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे। उनके साथ सुुशांत की बहन और उनके चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार बबलू भी अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ थे।
बॉलीवुड में जगह बनाने वाले सुशांत के इस तरह आत्महत्या करने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है, बताया जा रहा है कि सुशांत काफी वक्त से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था।
बता दें कि सुशांत को अंतिम विदाई देने श्रद्धा कपूर, विवेक आॅबेराॅय, राजकुमार राव, कृति सेनाॅन, टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डीसूज़ा, कास्टिंग डायरेक्टर मकेश छाबड़ा, रिया चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा तथा उनके करीबी दोस्तों के अलावा अन्य लोग पहंुचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *