मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे कमलनाथ, 15 दिसंबर को लेंगे शपथ
नई दिल्ली। काफी जद्दोजहद के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए आखिरकार कमलनाथ के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुहर लगा दी। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ज्योतिरादित्य को पीछे छोड़ दिया। कमलनाथ 15 दिसम्बर को लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। यह भी पता चला है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री के लिए अशोक गहलोत के नाम पर अंतिम फैसला ले लिया गया है, जिसका ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा।
कमलनाथ को प्रदेश की बागडोर मिलते ही सिंधिया समर्थक भी पिघले और सिंधिया समर्थकों ने कहा कि हमें एकजुट होकर लोकसभा की तैयारी करनी चाहिए। भोपाल में कमलनाथ के लिए जय जयकार के नारे लगे।