राजनीति

चहुंमुखी विकास से बदलेंगे सोनीपत की तस्वीर : सुरेंद्र पंवार

सोनीपत। समाज सेवी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सोनीपत का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। इस कार्य को शहरवासियों के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। शहर का चहुंमुखी विकास होने पर शहर की तस्वीर बदल जाएगी। आज झूठे दावे करके शहर को स्वच्छ होने का दावा किया जाता है, लेकिन खराब सीवरेज सिस्टम व जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर झूठे दावों की कलई खोल रहे है। समाज सेवी सुरेंद्र पंवार बुधवार को चावला कालोनी, आदर्श नगर, बाबा कालोनी, डबल स्टोरी, जीवन नगर, तारा नगर, ओल्ड डीसी रोड पर जनसंपर्क अभियान के दौरान शहरवासियों को संबोधित कर रहे थे। शहरवासियों ने फूल मालाओं के साथ समाज सेवी सुरेंद्र पंवार का जोरदार स्वागत किया।
समाज सेवी सुरेंद्र पंवार ने कहा कि आज शहर की मुख्य गलियों में सीवरेज व्यवस्था डगमगा चुकी है। शहरवासियों को मजबूरीवश गंदे पानी से निकलकर जाना पड़ता है। गली पक्की करने का कार्य भी अधर में पड़ा हुआ है। झूठे वादे करके जनता से वोट बटोरे गए, लेकिन जब विकास करवाने का मौका आया तो शहर को भूल गए। झूठे वादे करने वालों को शहरवासी आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने वाले है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को एकजुट होकर झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाना होगा, ताकि भविष्य में जनता के साथ धोखा न कर सकें। इस दौरान विवेक, संजय, राजबीर, महेंद्र, धर्मवीर, किशोर, रामप्रकाश सहित बड़ी तादाद में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *