सामाजिक

वर्ल्ड ब्रदरहूड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) ने गणतंत्र दिवस पर शहीदों को याद किया

दिल्ली । हर साल की भांति इस साल भी वर्ल्ड ब्रदरहूड आर्गेनाइजेशन वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) ने दिल्ली के बुधा जयंती पार्क में 69 वां गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया और शहीदों की बलिदान को याद किया। इस अवसर पर बहुत से (डब्लू.बी.ओ) मेंबर्स और दिल्ली के हस्तियों ने शिरकत की। पार्क में रोजाना सुबह की सैर करने आए क्षेत्र वासियो नें भी शिरकत की। आगे इस समरोह में देश भक्ति के गीतों का भी लोगो नें आनंद लिया। कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) के अध्यक्ष सरदार एस.एस.मारवाह ने कहा – ‘यह आजादी हमें बहुत मुश्किल और बलिदानांे से मिले हैं, सभी देशवासिओं को देश के विकास में पूरी ईमानदारी से योगदान देना चाहिए।’
इस अवसर पर वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) के राष्ट्रीय महासचिव सरदार इकबाल सिंह जगदेव नें कहा – ‘हम सबको गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में अपने बच्चों को बताना चाहिए।’
इस अवसर पर वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) के उप-प्रधान अशोक हजारी लाल गर्ग नें कहा – ‘देश सर्वपरि है, हमारी संस्था राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे के लिया निरंतर प्रयास करती है।’
इस अवसर पर वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) की महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती ममता चौधरी ने कहा – ‘गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, पूरे देशवासिओं को मिलकर उत्साह के साथ मनाना चाहिए।’
इस अवसर पर वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) के मीडिया प्रभारी सरदार वीरेन्द्र सिंह नें कहा – ‘इस दिन हमें अपने शहीदों की कुर्बानियों को ज़रूर नमन करना चाहिए और उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए।’
इस अवसर पर वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) के आउटडोर मीडिया प्रभारी सुमीत गुलाटी नें कहा-‘इस दिन हमें अपने घर पर तिरंगा लहराना चाहिए, और लोगों को भी आगे आने को भी कहना चाहिए।’ इस अवसर पर वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) के मीडिया कोर्डिनेटर सुनीत नरूला नें कहा – ‘आज राष्ट्रीय पर्व मानते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है, इस भावना को सभी देशवासियों तक ले कर जाना हम सबका लक्षय होना चाहिए।’ अंत में वर्ल्ड ब्रदरहुड आर्गेनाइजेशन (डब्लू.बी.ओ) के अध्यक्ष सरदार एस.एस. मारवाह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *