खेल

फ्रेंच ओपन में सिंधु जीती, साइना हारी

पेरिस। खिताब के प्रबल दावेदार पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, लेकिन फ्रेंच ओपन से साइना नेहवाल बाहर हो गई। सात्विकसाइराज रनकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, डेनिश जोड़ी कोनराड पीटरसन और पीलर कोलडिंग को हरा कर क्वाटर फाइनल में पहुंच गई।
ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली पीवी सिंधु ने जापान की सायका ताकाहाशी को हराया। अब उनका मुकाबला चीन की शेन युफेई से होगा। हालांकि, पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी साइना 39 मिनट के मुकाबले में विश्व की नंबर पांच जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुशी से हार गई। पिछले दो हफ्तों में इस जापानी खिलाड़ी से यह उनकी दूसरी हार है। महिला डबल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी जापानी जोड़ी से हार गए। श्रींकांत ने हांगकांग के वोंग विंग की विंसेंट को 37 मिनट के मुकाबले में हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *