फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर के लिए शूटिंग के दौरान सिकंदर खेर क्रू-मेंबर्स के साथ गुजरात में नज़र आए
सिकंदर खेर गुजरात में अपनी आगामी फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर के लिए शूटिंग कर रहे है, इसी बीच कुछ समय निकाल कर वह अपने क्रू-मेंबर्स के साथ गुजरात में स्थित गिर नेशनल पार्क गए और वहां जाकर उन्होंने सुन्दर नजारे का खूब आनंद लिया। आपको बता दें की सिकंदर खेर रोमियो अकबर वाल्टर में एक मुखिया विलेन की भूमिका में नजर आने वाले है और उनके सामने जॉन अब्राहम हीरो की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को रोब्बी ग्रेवाल निर्देशित कर रहे हंै और अजय कपूर इसके निर्माता हैं।