भजनों के जादूगर अनुप जलोटा 4 अगस्त को दिल्ली में बिखरेंगे भजनों की छटा
नई दिल्ली। इस्काॅन मंदिर द्वारका नई दिल्ली द्वारा जनकपुरी दिल्ली हाॅट में भजन सम्राट अनुप जलोटा 4 अगस्त 2018 को भजनों की सरिता बाहएंगें। इस अवसर पर अनुप जटोला को लक्ष्य अवार्ड 2018 से सम्मानित भी किया जाएगा। इस्काॅन मंदिर द्वारका के सदस्य हिमांशु कपूर ने बताया के मुख्य अतिथि के रुप में महापौर नरेन्द्र चावला व डाॅ. पुनीत गोयल आईएएस, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के कमीशनर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होगें।
अनुप जलोटा भक्ति संगीत व गजलों के कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे। कपूर ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं कला क्षेत्र में समर्पित गायक के रुप में वर्ष 2012 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया है। संस्था के कन्वीनर अनुश्री ने बताया कि भजनों के समानांतर ही अनुप जलोटा की गजल गायिकी भी उतनी ही लोकप्रिय है। जलोटा के ऐसी लागी लगन, मैं नहीं माखन खायों, रंग दे चुनरिया जैसे लोकप्रिय भजन जन जन की जुबान पर चढ़े हुए है।