सौंदर्य

आंखों के नीचे की झुर्रियों को ऐसे मिटाएं

30 की उम्र के बाद आंखो के पास झुर्रियां जिन्हें क्रोज फीट कहा जाता है या फिर मुस्कराते समय बनने वाली पतली महीन रेखाएं दिखने लगती है। जिसके कारण कभी न कभी आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। इस उम्र के बाद कोलाजेन तथा इलास्टिन कम बनने के कारण स्किन में खिंचाव से ये चेहरे में साफ नजर आने वगता है। सबसे ज्यादा झुर्रियां आंखों के पास पड़ती है। उम्र बढ़ने के अलावा और भी कई कारण होते है। जिसके कारण ये समस्या होती है। आंखो के नीचे झुर्रियां सूर्य की किरणें, प्रदूषण, धूम्रपान, गलत तरीके से सोने, आनुवांशिकता के कारण भी हो सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आंखों के नीचे की झुर्रियों को मिटाएं।
मिल्क
मिल्क का इस्तेमाल कर भी आप आंखो के नीचे पड़ी झुर्रियों से आसानी से निजात पा सकते है। मिल्क में भरपूर मात्रा में ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता है। जो कि स्किन से मृत कोशिकाओं को हटाने तथा कोलेजन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए एक बाउल में ठंडा दूध लेकर उसमें कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिला लें। अब इसमें ब्रेड के दो टुकड़े मिलाएं। हर एक टुकड़े को कपडे में लपेटकर, आंखों के ऊपर रखें। इसे 10 मिनट तक ऐेसे ही छोड़ दें। इसे रोजाना करें। थोड़े ही दिन में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
एलोवेरा
इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पायी जाती है। जो कि आंखों के पास झुर्रियां पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्‍स को हटाते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते है। जो कि स्किन को टोन कर देते है। इसे लगाने के लिए एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर सोने से पहले आंखों के आसपास लगाकर सो जाएं। दूसरे दिन सुबह पानी से मुंह धो लें। इससे आपको थोड़े दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा।
अंडे की सफेदी
अंडे का सफेद भाग स्किन में कसावट लाता है जिससे झुर्रियों से आसानी से निजात पा सकते है। इसके लिए अंडे के सफेद भाग को अच्‍छे से मिक्‍स करके उसे आंखों और गालों की हड्डियों पर लगाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही लगा रहने दें ताकी वह ड्राई जाए फिर पानी से धो लें।जर आने वगता है। सबसे ज्यादा झुर्रियां आंखों के पास पड़ती है। उम्र बढ़ने के अलावा और भी कई कारण होते है। जिसके कारण ये समस्या होती है।
करें इस तेल से मालिश
तेल से मालिश करने से भी झुर्रियों से निजात मिल जाता है। इसके लिए जैतून, बादाम का तेल लेकर आंखो के आसपास की जगह पर उंगुलियों की मदद से मालिश करें। इसके अलावा रोज नारियल के तेल से मालिश करें। इससे आपकी आंखों के नीचे कभी भी झुर्रियां नहीं पड़ेगी। नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर हैं जो स्किन पोषण देता है, जिससे त्वचा में झुर्रियां नहीं आती।
पपीता
पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो कि फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद पपेन नामक एंजाइम कोलेजन की अधिक मात्रा पाई जाती है। जोकि स्किन की मृत कोशिकाएं निकलती हैं तथा स्किन में कसावट आती है। इसके लिए एक कच्चे पपीते को आंखों के आसपास की जगह पर रगड़ें। सूखने के बाद साफ पानी से धो लें
लेमन जूस
लेमन जूस में भरपूर मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। जो कि स्किन की मृत कोशिकाएं निकालने और झुर्रियां भगाने में मदद करता है। इसके लिए लेमन जूस को को झुर्रियों वाली जगह पर रगड़े। इसे 10 मिनट बाद धो दें। या रात के समय ग्लिसरीन और नींबू के रस के मिश्रण को आंखों के पास लगाएं। इससे जल्दी ही आंखों की झुर्रियां दूर हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *