Tuesday, May 21, 2024
Latest:
हलचल

दिल्ली पशु चिकित्सक संघ द्वारा रेबीज एवं पशुधन प्रबंधन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

नई दिल्ली। दिल्ली पशु चिकित्सक संघ द्वारा डरोल्स के सहयोग से एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य अतिथि मेजर जनरल डॉ आर एम खरब, ए वी स म (सेवा निर्मित) द्वारा की गई। संगोष्ठी में रेबीज एवं पशुधन प्रबंधन विषय पर डॉक्टर माला छाबड़ा सलाहकार सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक, डॉ राम मनोहर लोहिआ अस्पताल नई दिल्ली द्वारा व्याख्यान दिया गया।
ईसीजी एवं कुकर में इसकी व्याख्या विषय पर प्रोफेसर डॉ एस यतिराज, पूर्व डीन, पशु चिकित्सा महाविद्यालय बेंगलुरु द्वारा व्याख्यान दिया गया। संगोष्ठी में दिल्ली के पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार डबास, सचिव डॉ यशपाल सिंह एवं 150 से भी अधिक पशु चिकित्सको नें भाग लिया। संगोष्ठी का मंच संचालन डॉ मोहम्मद रियाज, पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। डॉक्टर विजय कुमार उपाध्यक्ष पशु चिकित्सा संघ दिल्ली भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *