स्टार भारत ला रहा है भारत के प्राचीन रहस्यों की एक अनसुनी कहानी
भारत में सदियों से प्रचलित मान्यताएँ और दंत कथाएँ आज भी हमें हैरान करती हैं। कई रहस्य तो आज भी अनसुलझे हैं, ऐसे रहस्य जिन्हें कोई आस्था का रूप देता है, तो कोई इन्हें विज्ञान और तर्क से जोड़ता है, लेकिन इन रहस्यों की वास्तविकता से आज भी हम अनजान हैं।
मनुष्य और उस अलौकिक शक्ति के बीच के गहरे और अनोखे संबंध को समझ पाने का प्रयास बहुतों ने किया है और हर किसी का अपना तर्क और ज्ञान है इस विषय को लेकर। किसी के लिए यह आस्था का विषय है, तो किसी के लिए दैवी-शक्तियों का कोई अस्तित्वहीन हीं है। इस आस्था और अनास्था के मध्य एक बहुत ही पतले धागे का अंतर है। इस अंतर को सही मायनों में सबके सामने लाने वाली तथा आस्था और तर्क के बीच झूलती हुई एक ऐसी ही कहानी लेकर आ रहा है स्टार भारत। ये इंसान और भगवान के अनोखे रिश्ते की महागाथा है। ‘काल भैरव का रहस्य’ मिथ्या और सत्य के बीच खड़ी एक अनसुनी कहानी हैं। यह रहस्य दर्शकों को अपने आप से बाँधे रखेगा और भारतीय टेलीविजन के नए मानक निर्धारित करेगा।
‘स्टार भारत’ के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारा नया शो काल भैरव रहस्य, मिथक और रहस्य के द्वंद से निकला है, जो कि हमारी परम्पराओं का मूलभूत हिस्सा रहा है। भारतीय टेलीविजन के दर्शकों के समक्ष इस प्रकार के शो बहुत ही कम रखे गए हैं। यह शो कहानी कहने की कला, कथा- निर्माण, षड्यंत्र और कौतुहल का समुचित मिश्रण है। जो दर्शकों को चकित कर देगा और बाँधे रखेगा।