राजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली रैली

कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा कूचबिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने से रोकने के खिलाफ खिलाफ यहां एक रैली निकाली।
राज्य भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने कॉलेज स्क्वायर पर रैली निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। घोष अभी उत्तरी बंगाल के कूचबाहर जिले में मौजूद हैं। उन्हें कल कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पाटी कार्यकर्ताओं से मिलने से रोक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *