व्यापार

टाटा स्काय पेश करता हैं क्राइम, थ्रिलर और हाॅरर की अनूठी पेशकश : अद्भुत कहानियां

मुंबई। अगर आप सस्पेंस से भरी कहानियां देखने के शौकीन हैं तो टाटा स्काय लेकर आए हैं अपनी नई पेशकश टाटा स्काय अद्भुत कहानियां। भारत के अग्रणी कंटेट वितरण एवं पे टीवी प्लेटफाॅर्म ने क्राइम, थ्रिलर और हाॅरर कंटेंट से युक्त इस वन-स्टाॅप गंतव्य के लिए शेमारो एंटरटेनमेन्ट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। टाटा स्काय की इस नई पेशकश को सर्वश्रेष्ठ हिंदी मनोरंजन कहा जा सकता है।
टीवी शोज, वेब सीरीज एवं फिल्मों की विशेष रूप से संकलित लाइब्रेरी की व्यापक रेंज के साथ यह सर्विस सभी मनोरंजन प्रेमियों को बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी। इसके अलावा, यह सर्विस बेहद लोकप्रिय हिंदी मैगजीन ‘मनोहर कहानियां’ की ओर से अपनी तरह की पहली अडैप्टेट कहानियां भी लेकर आएगी। खासतौर पर टाटा स्काय के लिए पेश की गई यह ओरिजिनल सीरीज सच्ची कहानियों पर आधारित होगी। थ्रिलर एवं क्राइम शोज का प्रसारण किलर-थ्रिलर के बैनर तले शाम 7ः30-9ः30 बजे तथा हाॅरर शोज का प्रसारण हाॅरर जोन सेगमेन्ट में शाम 9ः30-11ः30 बजे किया जाएगा। यह सर्विस 5 मार्च से लाईव होगी।
बाॅलीवुड के पसंदीदा खलनायक और बहुमुखी आशुतोष राणा जिन्हें संघर्ष और दुश्मन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, वे इसकी मेजबानी करेंगे। इस सर्विस के लाॅन्च पर पल्लवी पुरी, चीफ काॅमर्शियल एवं कंटेंट आफिसर, टाटा स्काय ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में क्राइम, थ्रिलर और हाॅरर जैसे शो दर्शकों को खूब लुभाते रहे हैं। हालांकि टेलीविजन, ओटीटी प्लेटफाॅम्र्स पर इनकी व्यापक रेंज उपलब्ध है, लेकिन वर्तमान में ऐसा कोई एक गंतव्य नहीं है जो दर्शको के लिए तीनों तरह के कंटेंट पेश करे। अपने सब्सक्राइबरों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए टाटा स्काय लेकर आए हैं अद्भुत कहानियां- जो क्राइम, थ्रिलर और हाॅरर शैली में टीवी शोज, वेब सीरीज एवं फिल्मों के हिंदी कंटेंट का सर्वश्रेष्ठ क्यूरेशन है। इस लाॅन्च के साथ हम अपने दर्शकों की मनोरंजन संबंधी विविध जरूरतों को पूरा करेंगे।’’
‘‘क्राइम-मिस्ट्री ऐसी शैली है जो कई पीढ़ियों के दर्शकों को लुभाती रही है। टाटा स्काय के साथ अद्भुत कहानियां के चेहरे के रूप में जुड़ना मेरे लिए बेहद खुशी की बात हे। यह सर्विस अपने आप में सम्पूर्ण पैकेज है, जो दर्शकों को बांधे रखेगी।’’ एक्टर आशुतोष राणा ने कहा।
दर्शकों को मिस्ट्री और थ्रिल का अहसास कराते हुए अद्भुत कहानियां रोमांचक कहानियां लेकर आएगी हिट शोज एवं मुवीज तथा ओरिजिनल कंटेंट के इस बेहतरीन संयोजन के साथ दर्शक आहट, करमचंद, पाउडर, गहराईयों, रिवाॅल्वर रानी, गैंग्स्टर आदि शोज का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा मनोहर कहानियां के एपिसोड जैसे रजवाड़ा का रहस्य, एसिड से रचा चक्रव्यूह, अदृश्य प्यार, साजिश आदि के थ्रिलिंग मोमेंट्स दर्शकों को रोमांचित कर देंगे। यह सर्विस वीडियो ऑन डिमांड सेक्शन के तहत टाटा स्काय मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है।
इस एसोसिएशन पर बात करते हुए श्री हीरेन गादा, सीईओ-शेमारो एंटरटेनमेन्ट्स लिमिटेड ने कहा, ‘‘टाटा स्काय के साथ एक और अनूठी साझेदारी की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जहां हम एक रोचक सर्विस टाटा स्काय अद्भुत कहानियां लेकर आए हैं, जो दर्शकों को क्राइम, थ्रिलर एवं हाॅरर का रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगी। शेमारो हमेशा से अपने दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ कंटेंट के साथ उत्कृष्ट एंटरटेनमेन्ट प्रदान करने के लिए तत्पर रहा है, यह साझेदारी इसी दिशा में एक प्रयास है।’’
टाटा स्काय दर्शकों को लुभाने के लिए एक रोचक डिजिटल कैंपेन भी लेकर आए हैं। आशुतोष राणा के साथ एक ब्राण्ड फिल्म बनाई गई है जो दर्शकों को इसके सार से रूबरू कराएगी। टाटा स्काय के सब्सक्राइबर 144 पर इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। सब्सक्राइबर टाटा स्काय मोबाइल ऐप या tatasky.com पर लाॅग आॅन कर मात्र रु. 2 प्रति दिन की कीमत पर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस सर्विस के बारे में अधिक जानकारी के लिए दर्शक व्हाट्सऐप पर टाईप करें ‘AK’ और 18002086633 पर भेज दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *