फैशन

शादी के लिये सिलेक्ट करें खूबसूरत लहंगें

हर लड़की का सपना होता है कि वह एक बार दुल्हन बने। जिसके लिये न जाने कबसे वह अपने अरमान सजाने लगती है। उसके दिमाग में तरह-तरह की बातें और दिल में जज़्बात उमड़ते हैं जिन्हें वो शायद ही किसी से कहे। लड़की की शादी के लिये तो पेरेंट्स बचपन से ही उसके लिये सामान इक्ट्ठे करने लगते हैं।
तो इसी क्रम में आप भी कुछ ऐसी चीजें हो सकती हैं जो खुद की शादी के लिये कर सकती हैं वो है कपड़ों और ज्वेलरी का सिलेक्शन। क्योंकि अगर ये दोनों चीजें अच्छी होंगी तो आप खुद ब खुद एक ऐसी ब्राइड नज़र आएंगी जो कि हर किसी के दिल में अपनी छाप छोड़ जाएगी।
हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिये यही बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने जोड़े का चुनाव करें कि सबकी नज़रें आप पर ही हों। लड़की के लिये शादी का दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है, उस दिन सबसे सुंदर लगने का हक दुल्हन को होता है। सुंदर लगने के लिये अगर आप हमारे बताये गये कपड़ों का चुनाव करेंगी तो क्लासी लगने के साथ-साथ सुंदर भी लगेंगी।
इस तरह से करें जोड़ों का सिलेक्शन
1. पीच कलर को करें प्रेफर

आप पीच कलर को भी अपनी प्रेफरेंस बना सकती हैं। यह भी आजकल ट्रेंड में चला हुआ है। इससे आपको क्लासी लुक मिलेगा।
2. नीला कलर निखारेगा सुंदरता

नीले कलर का जोड़ा भी आपकी सुंदरता को बढ़ा सकता है। जरदोजी में नीले रंग का लहंगा सबसे बढ़िया है। अपने लुक को और भी बोल्ड और ब्राइट बनाने के लिए इनके साथ लाल या पीले रंग को भी जोड़ें।
3. गोल्डन कलर का लहंगा

गोल्डन कलर की खासियत यह होती है कि इसके लिये ज्वेलरी सिलेक्ट करने में ज़्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ती है। गोल्डन कलर हमेशा से लड़की की खूबसूरती को निखारता है।
4. नियॉन कलर का जोड़ा

नियोन आउटफिट चुनते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि सिर से लेकर पैर तक एक ही कलर की आप ना दिखें। इसमें कुछ और कलर एड ज़रूर करें जैसे कि चोली या दुपट्टे को दूसरे रंग की रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *