सागर रत्ना ने अपनी पहुंच का विस्तार करते हुए मयूर विहार, नई दिल्ली में शुरू किया नया आउटलेट
नई दिल्ली। जयराम बनन ने 35 साल पहले एक साधारण सी शुरुआत की थी और नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी मार्केट में पहला दक्षिण भारतीय शाकाहारी रेस्त्रां – सागर रत्ना शुरू किया था। आज यह श्रृंखला काफी बड़ी हो चुकी है और वे निर्विवाद रूप से ‘डोसा किंग’ हैं। देश के 12 राज्यों में अब इसके 90 से ज्यादा आउटलेट हैं।
सागर रत्ना ने दिल्ली में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है और पांडव नगर, मयूर विहार, फेज-1, नई दिल्ली में एक नया आउटलेट शुरू किया है। यह रेस्त्रां आचार्य निकेतन मार्केट में है जो मयूर विहार में एक चहल-पहल वाला बाजार है तथा यह कई प्रीमियम आवासीय सोसाइटियों से घिरा हुआ है। यह एक सीओसीओ मॉडल स्टोर है जहां 126 कवर हैं। नया खुला सागर रत्ना देखने में आधुनिक समकालीन है और किट्टी पार्टी तथा बर्थडे पार्टी आयोजित करने के लिए भी आदर्श है।
खाने के शौकीनों के लिए सागर रत्ना भिन्न किस्म के दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थ परोसते हैं और यह सब सबसे सुरक्षित तथा साफ-सफाई के साथ ऐसी ही स्थितियों में पेश किया जाता है। यहां कई तरह के डोसा, वड़ा, उत्पम आदि मिलते हैं। इन्हें शुद्ध घी और तेल में पकाया जाता है। चटनी, सांभर और रसम में नमक से लेकर खट्टा तक सही अनुपात में रहता है ताकि हर किसी को पसंद आए। सागर रत्ना की थाली मुंह में पानी लाने वाली होती है। इसमें भिन्न किस्म की सब्जी अचार, दही, पापड़ आदि के साथ परोसी जाती है।
सागर रत्ना की विशेषता दक्षिण भारतीय शाकाहारी व्यंजन ही रहे हैं। उत्तर भारतीयों के लिए इसके फिल्टर कॉफी का स्वाद ही नहीं नहीं, खुश्बू भी निराला है। यहां यह दक्षिण भारतीय को उसी तरह परोसा जाता है जैसे दक्षिण भारतीय घरों में इसका सेवन किया जाता है। यही नहीं, इसे परंपरागत स्टील की कटोरी और ग्लास (डबरा कहा जाता है) में परोसा जाता है और इससे इसका स्वाद और फ्लेवर भी बना रहता है।
दक्षिण भारतीय व्यंजन उसी रूप और शैली में पेश करने के साथ-साथ सागर रत्ना मुंह में पानी लाने वाले उत्तर भारतीय व्यंजन और चाइनिज (चीनी) आयटम भी परोसता है। इस समय उनका विन्टर स्पेशल मेन्यु चल रहा है और पेश किए जाने वाले व्यंजनों में सरसों का साग और मक्के दी रोटी, गाजर का हल्वा, मूंग दाल का हल्वा तथा गर्म बादाम दूध शामिल है।
रेस्त्रां का पता : पी-19/20, पहली मंजिल, पांडव नगर, मयूर विहार, फेज-1, नई दिल्ली 91
फोन : 011-43702993