हलचल

मनोज शर्मा समेत 11 शख्सियतों को ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड

देश के लिए जीवन समर्पित करने वाले शहीदों और समाज कल्याण तथा मानवता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने वाली 11 महत्वपूर्ण शख्सियतों को ‘प्राइड ऑफ इंडिया’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्राइड ऑफ इंडिया पुरस्कार प्राप्त करने वालों में पीआर गुरु के एमडी मनोज कुमार शर्मा और अन्य महत्वपूर्ण शख्सियत शामिल रहे।
इस अवसर पर गरीब और साधन विहीन बच्चों के लिए फंड एकत्र करने का कार्यक्रम ‘वॉयसेज दैट केयर’ भी आयोजित किया गया। नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल (एनएचडब्ल्यूसी) की ओर से आयोजित प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड समारोह में पुरस्कार वितरण रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जे. बी. एस. यादव ने किया।
पीआर गुरु के एमडी मनोज कुमार शर्मा ने कहा, ‘इस पुरस्कार से राष्ट्र की सेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने की ऊर्जा और बढ़ेगी। पीआर गुरु ने कई सोशल पीआर किए हैं जैसे बुजुर्ग पेंशनर्स के हक की लड़ाई, इमरजेंसी के दौरान जेल में प्रताड़ित सेनानी को सम्मान दिलाना, भारतीय महिलाएं के पक्ष में लड़ाई और आवाज उठाना शामिल हैं।’
एनएचडब्लूसी के अध्यक्ष गुंजन मेहता ने बताया, ‘उनकी संस्था समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। प्राइड ऑफ इंडिया-2018 के पुरस्कार समारोह का मूल मकसद देश के वीर सपूतों को सम्मानित करना है और लोगों के मन में उनके प्रति सम्मान की भावना को जगाना है। साथ ही देशवासी भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित हों।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *