व्यापार

यूनाइटेड ग्रुप ने वाइब्रेंट इंडिया 2018 में लॉन्च किया नया कलेक्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में 09 से 11 जून 2018 तक आयोजित हो रहे वाइब्रेंट इंडिया में यूनाइटेड ग्रुप हिस्सा ले रहा है। आयोजन में अग्रणी ब्रांड ने उपहार में देने वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की, जिनमें भारत में पहली बार क्रांतिकारी स्नैक्स मेकर, प्लास्टिक प्रतिबंध को प्रभावी तौर पर लागू करने हेतु कॉपर बोतल, थर्मल बोतलें, मिक्सर, ग्राइंडर, खास आकर्षक पैकेजिंग बक्से व कई उत्पाद शामिल है।
यूनाइटेड ग्रुप पिछले 60 से अधिक वर्षों से रसोई उपकरण बाजार में अग्रणी रहा है। वर्ष 1965 में सालाना 4500 रुपये के वार्षिक कारोबार से शुरू करते हुये वर्ष 2017-2018 तक ग्रुप ने बेहद बड़े स्तर पर विस्तार कर लिया है, यूनाइटेड ग्रुप एक लंबा सफर तय कर चुका है और अब वे अपने व्यापार का विस्तार बढ़ाने की रणनीति के बजाय वैसे ग्राहकों तक पहुँच बना रहे है, जो हमेशा गुणवत्तापूर्ण रसोई उपकरणों को ही प्राथमिकता देते हैं।
स्नैक्स मेकर, जो कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं, इससे आप थिएटर व मल्टीप्लेक्स की तरह पॉपकॉर्न का आनंद घर पर भी ले सकते हैं। स्नैक्स मेकर के बारे में बताते हुये यूनाइटेड ग्रुप के निदेशक आरिफ इलाही बताते हैं, ‘स्नैक्स मेकर का खास रोटेशन मॉड्यूल मक्का कर्नेल, बादाम, काजू, मखाना या चना, सबको समान रूप से भुनने में मदद करता है। आप इसमें नमक, मक्खन, चॉकलेट या अन्य स्वाद सामग्रियाँ भी आवश्यकतानुसार जोड़ सकते हैं। आप सुनिश्चित हो सकते है कि प्रत्येक कर्नेल पॉप करता है और उसे वह स्वाद मिलता है। इसके अलावा, इसके नॉन-स्टिक होने से तेल के उपयोग करने की भी आवश्यकता नहीं है। स्नैक्स मेकर इंडक्शन चूल्हे के साथ भी उपयोग में लाया जा सकता है।’
तांबे से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों को ध्यान में रखते हुए, यूनाइटेड ग्रुप ने तांबे की बोतलों की विस्तृत श्रृंखला पेश की है। यह बोतलें मजबूत और टिकाऊ हैं, और इन्हें ऐसा डिजाइन किया गया है, जो पकड़ने में भी आसान हो। इन बोतलों में सुरक्षित स्क्रू-टॉप कैप है, जो इन्हें अनिवार्य रूप से लीक प्रूफ बनाता है। खाद्य ग्रेड के शुद्ध तांबे से निर्मित कॉपर बोतल, हल्के होने के साथ-साथ लाने-ले-जाने में भी बेहद आसान है।
यूनाइटेड ग्रुप के द्वारा लाये गये मिस्टर कुक ड्रिंकवेयर्स के रेंज ना केवल दिखने में स्मार्ट है, बल्कि अपने स्वास्थ्य फायदों में भी बेहतरीन है। वर्तमान में धड़ल्ले से उपयोग में आने वाली प्लास्टिक से बनी पानी की बोतलों का मि0 कुक सबसे अच्छा विकल्प है। मि0 कुक ड्रिंकवेयर्स तांबे से निर्मित हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। कैंसर के खतरे को रोकती हैं। घावों को तेजी से ठीक करने व जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती हैं। कोशिकाओं की क्षति को रोकती हैं व एजिंग की गति को धीमा करती हैं। वजन कम करने में मदद करती है। दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की मदद करती है, त्वचा व बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। रक्त की गुणवत्ता में सुधार करती है और थायराइड रोगों से भी बचाती है। वही थर्मल बोतलों की हमारी विस्तृत रेंज गर्मियों के लिए बेहद उपयुक्त है, यह आपके पानी को ठंडा रखने में मदद करता है।
यूनाइटेड ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री नवैद नौशाह ने बताया, ‘हम ना केवल अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैया कराने को प्रतिबद्ध हैं, बल्कि हम प्लास्टिक की बनी चीनी बोतलों से भी प्रतिस्पर्धा करने में भी कामयाब हैं, क्योंकि हमारे प्रत्येक उत्पाद रसोईघर व गृहणियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार किये गये है। प्लास्टिक प्रदूषण और पर्यावरण के समर्थन में बोलते हुए श्री नवैद ने कहा कि “तांबे से बनी बोतलें प्लास्टिक की बोतलों का सटीक विकल्प हैं। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और खतरनाक प्रदूषण को रोकने की प्रतिज्ञा करते हुये आपको सही विकल्प का ही चुनाव करना चाहिए।’
भविष्य की योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए, श्री इकरम नौशाह ने बताया कि, ‘कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है और हम गुणवत्ता, रेंज व तकनीक में तेजी से सुधार करने को अग्रसर है। यूनाइटेड ग्रुप अगले दो वर्षों में 200 से 600 उत्पादों की श्रृंखला तक विस्तार करने की योजना बना रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *