व्यापार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फार्मरेट्स के सम्मान में B Natural की अनोखी पहल

मुंबई। ITC Ltd. हमेशा से विश्व स्तरीय उत्पादों के साथ भारतीय उपभोक्ताओं की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसके साथ ही कंपनी भारतीय किसानों की मदद भी करती आ रही है।
कंपनी की इसी प्रतिबद्धता के तहत, ITC के B Natural ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला फल उत्पादकों का सामाजिक स्तर ऊपर उठाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए एक विशेष पहल की घोषणा की है। भारत में फार्मरेट्स (महिला किसान) कृषि क्षेत्र में कार्यरत आबादी का लगभग 75%* हिस्सा रखती हैं। B Natural ने कर्नाटक में गैर-लाभकारी संगठन 7th Sense और AWAKE के साथ भागीदारी में ‘नानू कूदा राइता’ (‘मैं भी किसान’) अभियान शुरु किया है, जिसका उद्देश्य महिला किसानों को विस्तृत ट्रेनिंग और सहायता प्रदान करना है।
इस अभियान का पहला चरण कर्नाटक सरकार के बागवानी विभाग के साथ मिलकर शुरु किया गया है, जो राज्य के विभिन्न जिलों एवं तालुकाओं की फार्मरेट्स को विशेष ट्रेनिंग प्रदान करने पर केंद्रित होगी। कंपनी की यह खास सीएसआर गतिविधि महिला फल उत्पादकों को पेश आने वाली मुश्किलें हल करेगी, जिसमें सामाजिक धारणाओं को बदलना, स्वतंत्र रूप से फैसले करने में सक्षम बनाना और संसाधनों की अड़चनें दूर करना शामिल है।
अब तक, ‘नानू कूदा राइता’ नामक इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 600 फार्मरेट्स को आवश्यक कौशल में विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग प्रदान की जा चुकी है। इस ट्रेनिंग में फार्मरेट्स के लिए कटाई के बाद फसल का प्रबंधन, स्टॉक प्रबंधन, लेखा-जोखा रखना, सप्लाई चेन प्रबंधन, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता एवं पोषण जैसे विषयों को शामिल किया गया। यह ट्रेनिंग कर्नाटक के विभिन्न जिलों में संचालित की गई, जिसमें फार्मरेट्स को उत्पादकता बढाने, आमदनी बढ़ाने, फसल की बर्बादी कम करने और आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करने के साधनों की जानकारी दी गई। इसकी मदद से उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर बनेगी और निरंतर आजिविका सुनिश्चित होगी।
आने वाले दिनों में, ITC का B Natural अपने इस प्रोजेक्ट की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी द्वारा फार्मरेट्स को आजीविका कौशल की ट्रेनिंग प्रदान करने की योजना है, जिससे उनके उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने, फसल की सुरक्षा और बाजार से संपर्क बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, तमिल नाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की महिला किसानों को साथ जोड़ने और उन्हें ट्रेनिंग प्रदान करने की भी योजना है।
यह पहल ITC द्वारा भारतीय कृषि क्षेत्र में काम करने वाले लोग, खासकर महिला किसानों को सहायता प्रदान करने और उनका सामाजिक स्तर ऊपर उठाने की प्रतिबद्धता दर्शाती है, जो देश के कृषि क्षेत्र में अहम भूमिका निभाती हैं। फार्मरेट्स को सशक्त बनाते हुए, ITC ना केवल उनकी आजीविका बढ़ाने में योगदान देती है, बल्कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं के संपूर्ण विकास और उनकी भूमिका को मान्यता भी प्रदान करती है।
इन गतिविधियों के अलावा, ITC Ltd. के सबसे लोकप्रिय ब्रांड्स में से एक B Natural ने अपनी तरफ से एक अनोखी पहल करते हुए, अब तक नज़रअंदाज की जाने वाली महिला किसानों के सम्मान में अपने मशहूर ब्रांड लोगो (logo) को भी बदल दिया है और इसे ‘बी-फार्मरेट’ का नाम दिया है। यह विशेष लोगो (logo) देश की फार्मरेट्स के बहुमूल्य योगदान को सलाम करता है और देश में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सामूहिक मान्यता प्रदान करने के लिए प्रेरणा भी देता है। B Natural के इन विशेष पैक्स पर एक ऐसी ही फार्मरेट की तस्वीर छपी होगी। ITC के इस सफर में B Natural की इस रेंज के लिए एक्सक्लुसिव रीटेल पार्टनर के रूप रिलायंस रीटेल साथ जुड़ा है।
इस रेंज के पैक्स की बिक्री से प्राप्त होने वाली धनराशि को आंगनवाड़ियों की मदद के लिए दान किया जाएगा। यह कदम ब्रांड की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामाजिक कल्याण हेतु प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस लॉन्च पर बोलते हुए, श्री संदीप सुले, डिविजनल चीफ एक्जिक्यूटिव, ट्रेड मार्केटिंग एवं डिस्ट्रिब्यूशन, ITC Ltd. ने कहा, “B Natural ब्रांड द्वारा ठोस सिद्धांतों का पालन किया जाता है, जैसे कि भारतीय फलों के पल्प से फ्रूट जूस तैयार करना, जिन्हें भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भारतीय फल उत्पादकों से ही खरीदा जाता है। B Natural के ईकोसिस्टम में फल उगाने वाले फार्मरेट्स (महिला उत्पादक) की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘मैं भी किसान’ ट्रेनिंग प्रोग्राम, ITC की ओर से इन फार्मरेट्स को सक्षम बनाने की पहल है और B Natural की एक्सक्लुसिव रेंज हमारी तरफ से उनके सम्मान में छोटी सी भेंट है, जिसके द्वारा हम उनके प्रयासों के बारे में जागरूकता निर्माण करना चाहते हैं। इस काम में लोकप्रिय भारतीय रीटेलर रिलायस रीटेल लि. हमारे साथ जुड़ा है।”
श्री दामोदर माल, चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, रिलायंस रीटेल ने कहा, “मॉडर्न ट्रेड के क्षेत्र में फल एवं सब्जियों के सबसे बड़े विक्रेता के रूप में हम कृषि उत्पादन में महिलाओं की भूमिका प्रत्यक्ष रूप से देखते हैं। महिलाओं के इस योगदान के सम्मान में, B Natural की इस ब्रांड इनोवेशन पहल में स्मार्ट बाज़ार को साथ जुड़ने पर बेहद खुशी है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे ग्राहकों को भी ITC की यह अनोखी पहल काफी पसंद आएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *