व्यापार

डॉक्टरों के लिए हेल्थप्लिक्स टेक्नोलॉजीज ने पेश किया प्रिस्क्रिप्शन सारांश डैशबोर्ड

नई दिल्ली। हेल्थप्लिक्स टेक्नोलॉजीज, भारत के सबसे भरोसेमंद एआई-पावर्ड ईएमआर सॉफ्टवेयर ने आज डॉक्टरों के लिए प्रिस्क्रिप्शन सारांश डैशबोर्ड पेश करने की ऐलान किया है। नए फीचर को रॉबिन सूट से जारी किया गया है जो एक एनालिटिकल सॉफ्टवेयर है। जो हेल्थप्लिक्स के फ्लैगशिप उत्पाद – ईएमआर के तहत आता है। प्रिस्क्रिप्शन सारांश डैशबोर्ड के दूसरे लांच के साथ, डॉक्टर अब एक क्लिक पर अपने पुराने प्रिस्क्रिपशन प्राप्त करने में सक्षम होंगे। जिसके जरिए वे रोगियों के विभिन्न समूहों और उन्हें दिए गए उपचार की पहचान कर सकते हैं। डॉक्टर इसके अलाव रियल-टाइम एनालिटिक्स का भी उपयोग कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके रोगियों को सर्वाेत्तम उपचार (व्यक्तिगत देखभाल के साथ) प्राप्त हो सके।
प्रिस्क्रिप्टिव एनालिटिक्स उन्नत उपचार में डॉक्टरों की सहायता करने, ज्यादा जोखिम वाले रोगियों का आकलन करने और बड़ी मात्रा में रोगियों की जानकारी को बहुत कुशल तरीके से समझने के लिए रोगी की स्वास्थ्य जानकारी को उपलब्ध कराता है। यह आगे उन रोगियों की जानकारी देने में भी मदद करता है जो अधिक जोखिम में हैं और डॉक्टर के साथ रोगियों को लगातार जुड़े रहने में भी मदद करता है, जिससे जोखिम कम हो जाय।
इस मौके पर हेल्थप्लिक्स टेक्नोलॉजीज के सीईओ संदीप गुडीबंदा ने कहा “स्वास्थ्य सेवा में जुड़ना अन्य उद्योगों की तुलना में काफी अधिक चुनौतीपूर्ण है। स्वास्थ्य सेवा को छोड़कर एनालिटिक्स का उपयोग पिछले एक दशक या उससे अधिक समय से विभिन्न बिजनेस में किया जा रहा है। डॉक्टरों को रोगी के प्रिस्क्रिप्शन रिकॉर्ड का एक सरल विजुअल प्रस्तुतिकरण देने की की क्षमता, जो एनालिटिक्स द्वारा समर्थित है, में बेहतर स्वास्थ्य परिणामों को लाने और डॉक्टर-रोगी संबंधों को बदलने की क्षमता रखता है। प्रिस्क्रिप्टिव एनालिटिक्स डॉक्टर को बेहतर फैसले लेने में मदद करता है, साथ ही उनकी शोध आवश्यकताओं के लिए नई जानकारी को कुशलता से संग्रहित भी करता है। डॉक्टर फर्स्ट कंपनी होने के नाते, हम उनकी जरूरतों को समझते हैं और उन्हें विश्लेषणात्मक उपकरणों से युक्त करने का प्रयास करते हैं जो एक मरीज के स्वास्थ्य की लंबी यात्रा के मानचित्रण पर केंद्रित होते हैं”
प्रिस्क्रिप्शन सारांश डैशबोर्ड एक शोध आधारित प्लेटफॉर्म है। जो रोगी के चिकित्सा रिकॉर्ड के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है। उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ, डैशबोर्ड नुस्खे के समग्र विश्लेषण के साथ संपूर्ण अभ्यास का एक अनुभव प्रदान करता है, जिससे डॉक्टरों को रोगियों के साथ अपने संबंध को मजबूत करने का अवसर मिलता है। एनालिटिक्स क्षमताओं के साथ युक्त यह डॉक्टरों को बेहतर रोगी के संबंध परिणाम प्राप्त करने का मौका देता है।
हेल्थप्लिक्स टेक्नोलॉजीज के एआई प्रमुख चौतन्य राजू ने कहा, ‘वर्तमान में, डॉक्टरों के पास रोगियों के एक विशिष्ट समूह को दी जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। ऐसे में इसकी जानकारी एकत्र करना न केवल एक लंबी प्रक्रिया है बल्कि इससे गलतियां होने की आशंका भी रहती है। प्रिस्क्रिप्शन सारांश डैशबोर्ड डॉक्टरों के लिए रोगी की देखभाल को और अधिक कुशल बनाने के लिए एक-क्लिक पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण करने का मौका देता है। यह डॉक्टरों को समाधान प्रदान करने के हमारे मिशन के अनुरूप है जो उन्हें समय बचाने, बेहतर देखभाल प्रदान करने और क्लिनिक अनुभव में सुधार करने में मदद करेगा।’
कोविड-19 जैसी आम लोगों में फैलने वाली बीमारियां न केवल अचानक आती हैं, बल्कि अनिश्चितता के साथ-साथ बेहद खतरनाक होने की विशेषताएं रखती हैं। प्रिस्क्रिप्शन सारांश डैशबोर्ड जैसे एनालिटिक्स टूल डॉक्टरों को न केवल इस तरह की चुनौती पर नजर रखने का विकल्प देती है बल्कि तेजी और सटीकता के साथ बेहतर तरीके से उपचार का मौका देती है। जिससे रोगी के उपचार और स्वास्थ्य पर नियंत्रण रह सके। परिवर्तन में जिस तेजी से तकनीकी भूमिका निभा रही है, उससे डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवाओं को व्यक्तिगत स्तर पर प्रदान करने के लिए डिजिटल और विश्लेषणात्मक उपकरणों का लाभ उठाने की जरूरत है।
हेल्थ-टेक स्टार्ट-अप को लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स, जेएसडब्ल्यू वेंचर्स, कलारी कैपिटल और चिराता वेंचर्स जैसे प्रमुख निवेशकों का भरोसा हासिल है। फंडिंग के अपने नवीनतम दौर में, हेल्थप्लिक्स ने सीरीज बी फंडिंग के हिस्से के रूप में 13.5 मिलियन डॉलर जुटाए है। लाइट्सपीड वेंचर्स ने यह निवेश किया है और स्टार्ट अप में मौजूदा निवेशकों की कैटेगरी में शामिल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *