व्यापार

Koo (कू) ने तेजी से 1 करोड़ यूजर्स का आँकड़ा किया पार

दिल्ली। भारत के बहु-भाषा माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप Koo (कू) ने मार्च 2020 में लॉन्च होने के बाद से भारी वृद्धि दर्ज करते हुए, 1 करोड़ (10 मिलियन) डाउनलोड को पार कर लिया है। प्लेटफॉर्म पर अब सभी क्षेत्रों के लोग हैं – जिनमें कुछ प्रमुख चेहरे भी शामिल हैं। जैसे फिल्मी सितारे, राजनेता, खिलाड़ी, लेखक, पत्रकार – आठ भाषाओं में अपने अपडेट साझा कर रहे हैं और अपने फॉलोवर्स के साथ प्रतिदिन जुड़ रहे हैं।
सीरियल इंटरप्रेन्योर अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका के विचारों से जन्मी, कू अब हिंदी, कन्नड़, मराठी, तमिल, तेलुगु, असमिया, बांग्ला और अंग्रेजी सहित 8 भाषाओं में उपलब्ध है। भारत को पहले स्थान पर रखने के दृष्टिकोण के साथ निर्मित इस मंच ने कई तकनीकी विशेषताएं पेश की हैं जो अधिक भारतीयों को ऑनलाइन बातचीत में शामिल होने में सक्षम बनाती हैं, जिससे उन्हें मंच के माध्यम से खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अधिकार मिलता है। कू एक ही भाषा में समान रुचियों वाले यूजर्स को खोजने में मदद करके विभिन्न भाषा समुदायों के भीतर एक गहरा संबंध बनाने में सक्षम बनाता है। कू भारत को पहले स्थान पर रख कर सोचने के लिए प्रतिबद्ध है और अगले कुछ महीनों में भारतीयों के लिए कई सुविधाएं जारी करेगा।
Koo (कू) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘Koo (कू) को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने के सपने के साथ शुरू किया गया था जहां लाखों भारतीय स्वतंत्र रूप से अपने विचारों को व्यक्त कर सकें और अपनी पसंदीदा भाषा में अपने विचार शेयर कर सकें। जब से हमने मार्च 2020 में लॉन्च किया है, प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। कू ने अब तक 1 करोड़ डाउनलोड हासिल कर लिए हैं। हाल के दिनों में हमने जो अनुभव किया है, उसकी तुलना में भविष्य में हमारी वृद्धि और भी तेज गति से होगी। हम अपने देश में बनी डिजिटल कंपनियों के लिए वैश्विक स्तर पर जाने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए विनम्र और उत्साहित हैं क्योंकि भारत श्आत्मनिर्भर डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करने और प्रौद्योगिकी और भाषाओं के माध्यम से देश को एकजुट करने की इच्छा रखता है।’
Koo (कू) ने अपने मंच पर कई प्रमुख चेहरों को देखा है। जैसे प्रमुख अभिनेताय अनुपम खेर, टाइगर श्रॉफ, कंगना रनौत य जैसे प्रमुख मंत्री और राजनेता -नितिन गडकरी, कमलनाथ, अशोक गहलोत, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चैहान, सुप्रिया सुले, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, रविशंकर प्रसाद, संजय सिंह, ल्ै जगन मोहन रेड्डी, बसवराज बोम्मई, एचडी कुमारस्वामी, भूपिंदर सिंह हुड्डा और चंद्रशेखर आजाद कुछ के नाम हैं य मोहम्मद शमी, रिद्धिमान साहा, आकाश चोपड़ा, जवागल श्रीनाथ, साइना नेहवाल, अभिनव बिंद्रा, रवि कुमार दहिया, मैरी कॉम और कई अन्य जैसे खिलाड़ी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (डम्प्ज्ल्), प्रेस सूचना ब्यूरो (च्प्ठ), रेल मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, माय गोव (डलळवअ), डिजिटल इंडिया, बी एस एन एल (ठैछस्), इंडिया पोस्ट, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (छप्म्स्प्ज्) अब कू पर उपस्थित हैं। 14 भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता – क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दोनों – और मीडिया हाउस भी कू पर सक्रिय हैं। यह प्लेटफॉर्म अब सरकारी विभागों और अन्य लोगों की मेजबानी कर रहा है, जो इसका उपयोग भारतीय भाषाओं में लोगों के साथ विकास और अपडेट साझा करने के लिए करते हैं।
ऐप सक्रिय बातचीत की सुविधा देता है क्योंकि क्रियेटर खुद को व्यक्त कर सकते हैं और यूजर्स अनुकूलित फीड बनाने के लिए अपनी पसंद के क्रियेटर्स को फॉलो कर सकते हैं। यह अपनी तरह का अनूठा, भारत का पहला बहुभाषी मंच है। भारत सरकार द्वारा आयोजित 2020 में आत्मानिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज जीतने के बाद, ऐप को सभी से सराहना मिली है। इसे 2020 के लिए गूगल प्लेस्टोर का सर्वश्रेष्ठ दैनिक आवश्यक ऐप भी नामित किया गया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात संबोधन में इसका विशेष उल्लेख किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *