व्यापार

युवराज सिंह की माताजी शबनम सिंह बनी रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर की कॉन्सिलिर इकोनॉमिक

नई दिल्ली। युवराज सिंह ग्रुप ऑफ कंपनीज की चेयरपर्सन और यू वी कैन फाउंडेशन की डायरेक्टर सुश्री शबनम सिंह को आज मेडागास्कर गणराज्य के लिए कॉन्सिलिर इकोनॉमिक के रूप में नियुक्त किया गया है। एक जीवन कोच, अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेरक वक्ता, एक मानवतावादी व्यक्तित्व तथा बहुत कम उम्र से सामाजिक कार्यों में शामिल रहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सुपरस्टार युवराज सिंह की माताजी शबनम सिंह ने कई उपलब्धियां हांसिल की हैं। मेडागास्कर गणराज्य के लिए कॉन्सिलिर इकोनॉमिक की जिम्मेदारी के बाद उनकी उपलब्धियों की इस सूची में एक और नया आयाम शामिल हो गया है।
मेडागास्कर गणराज्य के सरकारी प्रतिनिधियों को क्रिएटर गुरुकुल और मेडागास्कर स्थित माडा समूह ने आमंत्रित किया। इस समारोह में मेडागास्कर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों समेत श्री खुशविंदर सिंह- वाणिज्य और उद्योग के वाणिज्य दूतावास, राष्ट्रपति के महानिदेशक माडा गोल्ड, श्री जनरल रिचर्ड रावलोमनाना, मेडागास्कर के राज्य सरकार के सचिव और गेन्डमरी और रक्षा मंत्रालय के मंत्री, श्री एंड्रीम्बेलो/फ्रेडी किंगोफेरा, एमए टीवी और समाचार पत्र के अध्यक्ष निदेशक, श्री रहिमनाना अंद्रिएंड्रिना/फिदी ओलिवियर, कृषि, पशुधन और मत्स्यपालन के विशेष तकनीकी सलाहकार श्री राकोत्तोद्रबे/अन्द्रियमहंता हरिसोलोफ, श्री मम्पीह्योंगो रॉबर्टो कार्लोसय श्री राकोटोंद्र्बे अन्द्रियमिहंत, हरिसोलोफ (प्रेसीडेंसी से जुड़े) उपस्थित थे। सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों और जाने माने क्रिकेटरों ने इस अवसर पर शोभा बढ़ाई। सुश्री शबनम सिंह को शुभकामना देने के लिए श्री अचल रैना, सीओओ, 360 रीएलटर्स, श्री दीपक साहनी, सह-संस्थापक, हेलथियन, श्री केवल गर्ग, पार्टनर, मैच बॉक्स 20, श्री प्रमोद महंत, सीएफओ, पेबैक, पूर्व सांसद श्री अशोक तंवर भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए सुश्री शबनम सिंह ने कहा, “मैं इस सम्मान के लिए चुने जाने पर बेहद आशान्वित हूं और मेडागास्कर गणराज्य तथा उनके प्रतिनिधियों की आभारी हूँ। मैं इसे अपने देश के लिए कुछ अच्छा योगदान देने के एक सुनहरे अवसर के रूप में तहे दिल से स्वीकार करती हूँ। मैं इन दोनों अद्भुत देशों के बीच सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अपने प्रयासों को समर्पित करने के लिए अत्यंत उत्साहित हूँ तथा यह आश्वस्त करती हूँ की अपनी इस अत्यंत सम्मानित जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन से निभाऊंगी।”
उन्होंने आगे कहा कि, “भारत का कई शताब्दियों तक मेडागास्कर के साथ समुद्री लिंक रहा है। आज दोनों देश मजबूत कूटनीतिक और व्यापार संबंधों का सफलतापूर्वक आनंद लेते हैं। मेडागास्कर सरकार और समाज दोनों के संदर्भ में दुनिया के सबसे अविश्वसनीय और मिलनसार देशों में से एक है। यह एक समृद्ध और विविध देश है, जिसमें अफ्रीकी और एशियाई परिदृश्य और संस्कृतियों का एक बहुत ही अनूठा मिश्रण है। मेडागास्कर के साथ अपने संबंधों को और प्रगाढ़ व मजबूत करके भारत मानव संसाधन, कृषि, खनन, रक्षा, शिक्षा, पर्यटन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास का समर्थन कर सकता है।
श्री जनरल रिचर्ड रावलोमनाना, मेडागास्कर के राज्य सरकार के सचिव और गेंडेमरी और रक्षा मंत्रालय के मंत्री ने कहा, “भारत और मेडागास्कर सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों का आनंद लेते हैं। मेडागास्कर भारत की UNSC की स्थायी सदस्यता और UNSC  के विस्तार के लिए जी-4 पहल की मांग का समर्थन करता है। मेडागास्कर ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय निकायों में भारत की उम्मीदवारी का भी समर्थन किया है। दोनों देश मिलकर महाद्वीप में सतत विकास के लिए नए रास्ते बना सकते हैं। हमें विश्वास है कि मेडागास्कर गणराज्य के लिए कॉन्सिलिर इकोनोमिक के रूप में, सुश्री शबनम सिंह भारत-मेडागास्कर संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में हमारी मदद करेंगी।”
यह सम्मान समारोह दोनों देशों के बीच सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने दोनों देशों के संबंधों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *