व्यापार

हीरो को तराशने का काम काम करती है नेशनल ह्युमन वेलफेयर कॉउंसिल : संजय भसीन

दिल्ली। नेशनल ह्युमन वेलफेयर कॉउंसिल के सौजन्य से दिल्ली में नेशनल समिट 2021 एवम राष्ट्रीय रत्न अवार्ड 2021 का आयोजन हुआ। आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा कला परिषद के डारेक्टर प्रोफेसर संजय भसीन जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता श्री नवीन कुमार सदस्य मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन भारत सरकार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला प्रकोष्ठ छभ्ॅब् भारती जैन सम्मिलित हुए।
आयोजन में कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन संस्था के अध्यक्ष श्री गुँजन मेहता ने की आयोजन में पूरे देश के अलग अलग राज्यो से शिक्षा,स्वास्थ्य,कला व समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दे रहे कुल तीस महानुभाव कोरोना महामारी के मानकों का पालन करते हुए सम्मिलित हुए।
आयोजन का शुभारंभ राष्ट्रगान से शुरू हुआ तत्पश्चात आगंतुकों ने अपने अपने राज्य में शिक्षा,कला व स्वास्थ्य से सम्बंधित बिंदुओं पर चर्चा की व सभी ने एक दूसरे के समक्ष अपने विचारो को प्रस्तुत किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि प्रोफेसर श्री संजय भसीन जी ने सर्वप्रथम आयोजन संस्था के संस्थापक गुँजन मेहता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम आयु में निरन्तर समाज कल्याण व प्रोत्साहन के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया जा रहा है और देश के अलग अलग राज्यो से छुपे हुए हीरो को तराशने का जो काम नेशनल ह्युमन वेलफेयर कॉउंसिल कर रही है वह वाकई प्रशंसनीय है। उन्होंने आयोजन में उपस्थित सभी महानुभावों को उनके मंगल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया व चर्चा के अंत मे विशिष्ट अतिथियों श्री नवीन गुप्ता व भारती जैन संग सभी को सम्मान चिन्ह व अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया।
आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए नवीन गुप्ता जी ने कहा कि वह बीते 3 वर्षो से संस्था के साथ मार्गदर्शक के रूप में जुड़े हुए है उन्होंने मंच से कहा कि बीते 3 वर्षो में साथ ही इस कोरोना महामारी में भी नेशनल ह्युमन वेलफेयर कॉउंसिल ने प्रशासन के साथ मिलकर भोजन वितरण, ब्लड कैम्प, आपदा प्रभंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आगे भी इसी तरह निरन्तर मानवता के क्षेत्र में हमारे प्रयास युही चलते रहेंगे।
महिला प्रकोष्ठ भारती जैन जी ने अपने सम्बोधन में सबको प्रेरित करने हेतु सिर्फ एक ही बात पर जोर दिया उन्होंने कहा अच्छा कार्य ही हमारा धर्म होना चाहिए राष्ट्र सेवा व राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में हमे भारत को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने चाहिए।
आयोजन में देश के अलग अलग राज्यो से आये महानुभाव श्री मति अंजू बाला, प्रतिभा त्रिपाठी, डॉक्टर दीप्ति तनेजा, डॉक्टर स्वर्गेश कुमार, डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर दिव्यांशु शर्मा, अरविंद पांडे, चंद्र कुमार चंद्रा, डॉक्टर बी जॉन बोर्ली, डॉक्टर नवीन वल्लम, तेजस, आर्यन शर्मा, कन्हैया लाल, अनिल आर्या, पुनीत अग्रवाल, जसप्रीत सिंह, शरद राजा राम, मछिंदरा पाटिल, मिलिंद सावरकर, रवींद्र मुटे, संदीप गुण, अभिषेक ठाकुर आदि को राष्ट्रीय शिक्षा व कला रत्न अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया।
अंत मे सभी का आभार प्रकट करते हुए मंच संचालन करते हुए संस्था के अध्यक्ष गुँजन मेहता ने सभी को उनके मंगल भविष्य व आज मिली इस नई उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई दी ओर सभी के संग नितरन्तर राष्ट्र सेवा में सलग्न रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *