व्यापार

उज्जीवन स्मॉल फाईनेंस बैंक ने कुछ फिक्स्ड डिपॉज़िट्स पर ब्याज दर बढ़ाई, वरिष्ठ नागरिकों को 8% से 8.75% ब्याज मिलेगा

नई दिल्ली। आम ग्राहकों के लिए सर्वाधिक ब्याज दर 80 हफ्तों (560 दिनों) के लिए 8 प्रतिशत होगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सर्वाधिक ब्याज दर 80 हफ्तों (560 दिनों) के लिए 8.75 प्रतिशत होगी।
प्लेटिना एफडी में 0.20 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। यह 15 लाख रु. से ज्यादा और 2 करोड़ रु. से कम की जमा पर लागू होगा।
श्री इत्तिरा डेविस, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, उज्जीवन एसएफबी ने कहा, ‘‘सावधि जमा की ब्याज दर में वृद्धि से ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को बल मिलता है। यह ग्रेनुलर जमा एकत्रित करने और मैक्रो-इकॉनॉमिक स्थिति का विकास करने की हमारी रिटेल स्ट्रेट्जी के अनुरूप है।’’
ये नई दरें 5 नवंबर, 2022 से लागू हैं

क्रमांक अवधि काल मौजूदा दरें संशोधित दरें
1. 80 हफ्ते (560 दिन) 7.20% 8.00%
2. 990 दिन 7.50% 7.75%
3. 12 महीने 1 दिन से 559 दिन 7.20% 7.50%
4. 561 दिन से 989 दिन 7.00% 7.50%
5. 991 दिन से 60 महीने 7.00% 7.20%
6. 60 महीने 1 दिन से 120 महीने 6.00% 6.50%

योजना के अंतर्गत ग्राहक कम से कम 15 लाख रु. से ज्यादा और 2 करोड़ रु. से कम राशि का निवेश कर सकते हैं। प्लेटिना एफडी नॉन-कोलेबल है, यानि इस योजना में आंशिक और समयपूर्व पैसा निकालने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *