मनोरंजन

लॉन्च हुआ फिल्म ‘दि जर्नी ऑफ भैंगओवर’ का टाइटल साॅन्ग

बन्नाडा फिल्म प्रोडक्शन ने अपनी पहली फिल्म, पूरे परिवार का मनोरंजन करने वाली, भैंगओवर पेश करने की घोषणा की है। फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘भैंगओवर’ पेश किया गया है इसे हरियाणा के मशहूर रैपर एमडी/ केडी…ने तैयार किया है।
भैंगओवर की कहानी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के खूबसूरत लोकेशन पर केंद्रित है। यह एक ऐसी कहानी है जिसमें व्यावसायिक सफलता के सभी फार्मूला और अवयव हैं। इसमें सस्पेंस है और दर्शकों के मनोरंजन के लिए आवश्यक तत्व भी। अनअपेक्षित मोड़ और झटके भी। यह पूरे परिवार के लिए पूरा मनोरंजन है।
फिल्म के जरिए देश के भिन्न सांस्कृतिक तत्वों को भी सामने लाया गया है और यह बताया गया है कि कैसे इस शानदार विविधता में भी एकता है। यह सांस्कृतिक तत्व राज्य के स्थानीय फ्लेवर लाएगा। इसमें उनकी भाषा, व्यवहार और विश्वास शामिल होंगे और इसके साथ पांच मित्रों की खुशी तथा कभी ना खत्म होने वाला जुड़ाव भी सामने आएगा। महेन्दर सिंह सानिवाल इस फिल्म के डायरेक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *