मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर मचाई धूम

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर सबसे चर्चित भारतीय सेलेब्रिटी बन गयी है। ट्विटर पर एशिया की सबसे ज़्यादा फॉलोवर की संख्या के साथ, दीपिका पादुकोण अब इंस्टाग्राम पर भी सबसे चर्चित भारतीय सेलेब्रिटी बन गयी है जहाँ तकरीबन 2 मिलियन लोग दीपिका को फॉलो कर रहे है। सोशल मीडिया पर 75 मिलियन से अधिक फॉलोवर के साथ, दीपिका पादुकोण के पास अब ट्विटर पर सबसे अधिक संख्या में फॉलोवर्स हैं।
दीपिका पदुकोण के एक फैन पेज ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘@deepikapadukone एकमात्र भारतीय है, जिनके नाम के नीचे 2 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स का उल्लेख किया गया है। जब दीपिका नाम का राग लगे, तो इंस्टाग्राम पर भी आग लगे।’ दीपिका अपने प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना बखूबी जानती है।
दीपिका पादुकोण ने भारत की सबसे विशाल फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ नए साल की दमदार शुरुवात की थी। पद्मावत में शानदार अभिनय के साथ दीपिका ने न सिर्फ दर्शको का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। पद्मावत की अपार सफलता के बाद दीपिका पादुकोण को 100 करोड़ क्लब की रानी कहा जाता है।
दीपिका ‘पद्मावत’ की रिलीज के दौरान भी ट्विटर पर सबसे चर्चित सेलेब्रिटी में से एक थी। इस रेस में दीपिका ने अपने सह-कलाकार रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को भी पीछे छोड़ दिया था। दीपिका पादुकोण ने ना केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि राजपूतानी रानी पद्मिनी की भूमिका में सकारात्मक समीक्षा हासिल कर हर किसी को अपनी सौंदर्य का मुरीद बना दिया था।
दर्शकों को चुम्बक की तरह अपनी तरफ आकर्षित करने वाली दीपिका पादुकोण की 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी है। अभिनेत्री की पिछली फिल्म ने भारतीय बाजार में 300 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *