मनोरंजन

निकलोडियन ने इस जून एंटरटेनमेन्ट कैटेगरी में जादुई पेशकश की

भारत। भारत की सबसे प्रमुख किड्स एंटरटेनमेन्ट फ्रेंचाइची और देश में स्वदेशी कंटेंट बनाने में अग्रणी निकलोडियन ने प्रिंस ऑफ मैजिक, ‘‘रुद्र-बूम चिक चिक बूम’’ लाने की तैयारी कर ली है। रुद्र एक मैजिक कॉमेडी सीरीज है, यह निकलोडियन के नन्हें दर्शकों को रोमांचित करने के लिये तैयार है। इस सीरीज का प्रसारण 11 जून, 2108 से सोमवार-शुक्रवार, शाम 7.25 बजे निकलोडियन पर किया जायेगा।
‘रुद्र’ एक 9 साल के लड़के की कहानी है। वह बेहद जोशीला और बुद्धिमान है तथा जादुई नगरी सन सिटी में अपने दादाजी जय सिंह के साथ रहता है। जय सिंह एक अनुभवी और बुजुर्ग जादूगर हैं। रूद्र हर नई चीज के बारे में जानने के लिये हमेशा ही उत्सुक रहता है। रुद्र को उसके दादाजी प्रशिक्षण देते हैं, ताकि उनके बाद रूद्र उनका उत्तराधिकारी बने और अब तक का सबसे महान जादूगर भी। जादुई दुनिया में रुद्र का यह सफर अपने बेस्ट फ्रेंड्स वरुण और मायरा के साथ और भी रोमांचक हो जाता है। वे सभी मिलकर महा-दुष्ट जादूगर शाकाल और उसके साथियों से सन सिटी की रक्षा करते हैं।
‘रुद्र’ लांच होने के लिये पूरी तरह से तैयार है। रूद्र द्वारा पूरे देश को नारंगी रंग में रंगा जायेगा और इस दौरान नन्हें दर्शक उसके दोस्त बन जायेंगे। तो, बच्चों जादू का अनुभव लेने और रुद्र के इस जादुई सफर में शामिल होने के लिये तैयार हो जाईये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *