बड़े ज़ोर-शोर से मानाया जाएगा नन्हे तैमूर का जन्मदिन
बॉलीवुड के स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। 20 दिसंबर को तैमूर का पहला जन्मदिन मनाया जायेगा। जन्मदिन की तैयारियां पूरी हो चुकी है और इस खास मौके पर शामिल होने के लिए तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर, नाना रणधीर कपूर और नानी बबीता पटौदी पैलेस पहुंच चुके हैं। शशि कपूर के निधन के चलते तैमूर के जन्मदिन को साधारण ढंग से ही मनाया जायेगा, जिसमें बेहद निजी लोग ही शामिल होंगे। पटौदी पैलेस का फूलों से सजाया गया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें तैमूर पापा सैफ संग घुड़सवारी का आनंद लेते नजर आ रहे है, इस तस्वीर में करीना भी नजर आ रही हैं। तैमूर ऐसे स्टार किड हैं जो शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं और उनके नाम को लेकर विवाद भी हो चुका है।
तैमूर के लिए लाईफ टाइम यह बात भी याद रखने वाली होगी कि उनके जन्म के बाद ही उनके नाम पर विवाद हो गया था। सैफ ने जैसे ही तैमूर के नाम की अनाउंसमेंट की थी, सोशल मीडिया पर लोगों के निगेटिव रियेक्शंस की बाढ़ सी आ गई थी। दरअसल ज्यादातर लोगों का ध्यान उज़्बेकिस्तान के लुटेरे तिमूर लंग की ओर गया, जो अपने अत्याचारों के लिए कुख्यात था। सोशल मीडिया पर हर बात पर अपनी राय रखने वालों ने फैसला सुना दिया कि बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखकर सैफ-करीना ने भारतीयों का नरसंहार करने वाले शासक तिमूर लंग को महिमामंडित कर दिया है, वहीं लोगों के तैमूर के नाम पर उठे विवाद पर सैफ ने जवाब दिया था कि,’ तैमूर का मतलब ‘लोहा’ (iron) होता है और यह एक अरेबियन नाम है।’
हाल ही में तैमूर पार्क में झूला झूलते नजर आये थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, वहीं लाखों लोगों की तरह करीना खुद भी तैमूर की दीवानी है। हाल ही में करीना ने खुलासा किया है था कि वह तैमूर को दिन में 20 हजार बार किस करती हैं जिससे वो चिढ़ जाता है। तैमूर बार-बार किस करने से परेशान होता है और उन्हें पीछे धकेल देता है। पॉपुलर मैगजीन के एडिटर जितेश पिल्लई से बातचीत के दौरान करीना ने बताया था कि,’ तैमूर बहुत क्यूट है और वो हमेशा उसे देखती रहती है, उसे बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई उसे बार-बार प्यार करे। सैफ करीना को बार-बार ऐसा करने से रोकते है।