मनोरंजन

बदशाह, कैलाश खेर, रफ्तार, जोनिता गांधी के साथ ज़ी5 ने लाॅकडाउन लाॅन्च किया

लैंग्वेज कंटेंट के लिए भारत के सबसे विस्तृत और सबसे बड़े डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफाॅर्म, ज़ी5 ने लाॅकडाउन का लाॅन्च किया। यह मषहूर रैपर एवं कंपोजर बादशाह के सहयोग से एक अद्भुत व नया काॅन्सेप्ट है। ज़ी5 के लिए बने इस शो में बादशाह अपने बैनर आफ्टरअवर्स के तहत प्रोड्यूसर के रूप में प्रवेश कर रहे हैं। इसका को-प्रोड्यूसर वन डिजिटल एंटरटेनमेंट है। शहर में आयोजित एक समारोह में यह शो कलाकार बादशाह, कैलाश खेर, ब्रायडन पार्थ एवं मनीश अग्रवाल, बिजनेस हेड, ज़ी5 इंडिया की मौजूदगी में लाॅन्च किया गया।
प्रीमियर में लाॅकडाउन दो धारावाहिकों के साथ लाॅन्च हुआ, जिसके बाद हर सप्ताह एक धारावाहिक प्रसारित होगा। इसमें दो कलाकार – एक बाॅलीवुड सितारा एवं एक डिजिटल सुपरस्टार दिखाए जाएंगे। 10 एपिसोड की सीरीज में इस शो में बादशाह – जोनिता गांधी, कैलाश खेर – राजा कुमारी, हार्डी संधू – नेहा भसीनय रफ्तार – थाईकुड्डम ब्रिजय मोनाली ठाकुर – मिकी सिंहय बेनी दयाल – ब्राइडन एवं पार्थ, शिर्ली सेटिया – सचिन एवं जिगर आदि देखने को मिलेंगे।
इनमें से हर जोड़े को एक साथ एक स्थान पर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा, जहां वो दो गाने बनाएंगे, उन्हें रिकाॅर्ड करेंगे और म्यूजिक वीडियो शूट करेंगे। लाॅकडाउन को भारत के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर शूट किया गया है। यह आपके पसंदीदा संगीतकारों से मिलने का मौका होगा, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया।
ज़ी5 के बिजनेस हेड, मनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘फिल्मों और शो के मामले में रोचक व ओरिजनल कंटेंट निर्मित करने के बाद हमारे लिए म्यूजिक को चुनना प्राकृतिक था। हम इस कोशिश में लोकप्रिय संगीतकार बादशाह से बेहतर साझेदार नहीं तलाश पाए। लाॅकडाउन म्यूजिक में हमारा पहला प्रयास है और यह भारतीय दर्शकों को बिल्कुल नया अनुभव प्रदान करेगा। यह शो दर्शकों को सर्वाधिक प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा निर्मित मोहक धुनों से बांधकर रखेगा। इस शो का फाॅर्मेट विजेता है। हमें विश्वास है कि दर्शकों को हमारे पिछले कार्यक्रमों की तरह ही यह भी बहुत पसंद आएगा।’’
शो के साथ प्रोड्यूसर में तब्दील हुए, बादशाह ने कहा, ‘‘लाॅकडाउन प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत नजदीक है। यह मेरे प्रोडक्शन हाउस आफ्टरअवर्स की पहली प्रस्तुति है। यह फाॅर्मेट बिल्कुल अद्वितीय और मनोरंजक है क्योंकि हमारे साथ कई लोकप्रिय कलाकार जुड़ गए हैं, जो एक दूसरे से सहयोग करेंगे। इनमें से कुछ तो एक दूसरे से पहले कभी नहीं मिले। लेकिन ये सभी बहुत उत्साहित हैं और इन बाॅलिवुड एवं डिजिटल सितारों के मिलने से जो परिणाम सामने आने वाला है, वह दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। ज़ी5 पर प्रसारित होने वाला यह शो संगीतप्रेमियों के दिलांे को जीत लेगा।’’
वन डिजिटल एंटरटेनमेंट के सहसंस्थापक, गुरप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘संगीत के विकास एवं प्रेम का वर्तमान स्तर देखते हुए लाॅकडाउन का फाॅर्मेट हर शैली के संगीत प्रेमियों को आकर्षित करेगा। हम बादशाह एव ज़ी5 के विजन का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हैं, जो संगीत एवं मनोरंजन उद्योग में नया ताजगीभरा ट्रेंड शुरु कर देगा।
12 भाषाओं में 3500 फिल्मों, 500+ टीवी शो, 4000+ म्यूजिक वीडियो, 35+ थिएटर प्ले एवं 90+ लाईव टीवी चैनलों के सार्थ ज़ी5 देश व दुनिया में अपने दर्शकों को अतुलनीय कंटेंट का मिश्रण प्रदान करता है। ज़ी5 के साथ पूरे देश में सराहा गया ब्रांड के रूप में जिंदगी का ग्लोबल कंटेंट भी निष्ठावान दर्शकों के लिए वापस लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *