मनोरंजन

एक्ट्रेस और मॉडल एकता जैन ने अपने जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया

दिल्ली। अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस और मॉडल एकता जैन ने अँधेरी में जरूरतमंद लोगों को खाना वितरित किया। एकता जैन ने बताया कि कई साल से वे कोई पार्टी नहीं करती हैं, बल्कि इसी तरह अलग-अलग जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं। घर पर ही माँ के हाथ का बना केक या कोई भी मिठाई से अपना जन्मदिन मनाती हैं। पिछले साल भी कोविड के लॉकडाउन में ही उनका जन्मदिन आया था तब भी जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। इस साल भी लॉकडाउन है, पर इस साल लोगों की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। पिछले एक साल से लॉकडाउन की स्थिति के कारण इस साल कई लोग दयनीय स्थिति में पहुँच गए हैं। एकता ने कहा कि उनसे जितना हो सकता है वे नियमित रूप से मदद करना चाहती हैं। उनका ये भी कहना है की जितनी अधिक मदद करोगे उतनी ज्यादा दुआएं मिलेंगीं। इस साल उन्हें कई कलाकारों जैसे – मुकेश खन्ना, मधु, पुनीत इसर, मधुश्री, सुनील पाल, अनूप जलोटा, राजीव निगम, रेहमान खान, गोपी भल्ला ने वीडियो के जरिये जन्मदिन की शुभकामनायें भेजीं। गीतकार कुमार जी, विपिन पटवा और राजू सकट ने भी बधाई दी। एकता जैन की इस साल खली-बली, शतरंज और त्राहिमाम हिंदी फिल्म रिलीज होंगी। एकता जैन ने शतरंज में एक पुलिस वाले और त्राहिमाम में एक वकील की भूमिका निभाई है। इन्होने एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म की शूटिंग और डबिंग भी पूरी कर ली है और उम्मीद कर रही है कि 2021 में इन्हे विभिन्न प्लेटफार्मों से काम करने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *