मनोरंजन

अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब अपने इंडस्ट्री के मित्रों के साथ विभिन्न ट्रैक पर थिरकीं

चल रही महामारी की स्थिति को देखते हुए, अधिकांश कलाकार अपनी गति को बनाए रखने के लिए अभिनव गतिविधियों में अपना हाथ आजमा रहे हैं। अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब, जो इस समय अमेरिका में हैं, वह वही कर रही हैं जो वह सबसे अच्छा करती हैं! वह अपने इंडस्ट्री के मित्रों के साथ विभिन्न ट्रैक पर खूब डांस कर रही है।
वह अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए शार्ट डांस क्लिप साझा कर रही हैं और उन्होंने इसे डांस चैलेंज कहा है। लॉरेन ने हिट बॉलीवुड नंबर चिकनी चमेली पर एक हाई एनर्जी परफॉर्मेंस किया है, जहां वह लोकप्रिय कोरियोग्राफर मैट स्टेफनिना के साथ डांस करते हुए नजर आरही है।

इससे पहले, लॉरेन ने जस्टिन बीबर के ट्रैक पीच और ग्रिवी के बॉयज संस्करण पर सोलो परफॉर्मेंस किया। उन्होंने एक और डांस चैलेंज रूड बॉय रीमिक्स पर किया जहां वह मोंटाना कूकर के साथ थिरकते हुए नजर आयी।
दिलचस्प बात यह है कि इन सभी वीडियो में लॉरेन द्वारा किये गए प्रयासों पर काफी निवेश किया गया है। बढ़िया कोरियोग्राफी के अलावा, बहुत सा प्रयास स्पष्ट रूप से वेशभूषा, लोकेशन और प्रोडक्शन में निवेश किया गया है। कहने की बात नहीं है लेकिन यह वीडियो लाखों में व्यूज मिलते है, जो की अभिनेत्री के लिए फायदेमंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *