मनोरंजन

अटूट जज़्बे और अद्भुत इंजीनियरिंग के मेल की सच्ची कहानी लेकर आ रही है

नई दिल्ली। HistoryTV18 की नवीनतम डॉक्यूमेंट्री, ‘Modern Marvel: Atal Tunnel’, अदम्य मानवीय साहस और इंजीनियरिंग के आधुनिक चमत्कारों की अद्भुत कहानी है। इस फ़िल्म में आप पहली बार देखेंगे कि प्रकृति की कुछ सबसे कठिन परिस्थितियों में पूरी हुई इस चुनौती ने कैसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया!
भारत के पश्चिमी हिमालय में पीर पंजाल रेंज से गुज़रने वाली इस सुरंग को 3 अक्टूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित किया गया था। यह दुनिया की हाई अल्टीट्यूड पर स्थित सबसे लंबी हाईवे सुरंग है। समुद्र तल से 10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर, 9.02 किलोमीटर लंबी यह सुरंग और रोड -लिंक, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र में स्थित लेह को हिमाचल प्रदेश में केलांग के रास्ते मनाली से जोड़ती है। साल में लगभग सात महीने चलने वाले भारी हिमपात के चलते रोहतांग पास से आगे पहुंचना संभव नहीं था। रोहतांग-ला के नाम से प्रसिद्ध यह पास जिसके नाम का अर्थ स्थानीय बोली में लाशों का मैदान होता है, उस पास ने अपना नाम सदियों से कितने ही जीवनों का अंत बनकर अर्जित किया है। इस पास के नीचे सुरंग बनाकर बनाया गया यह मार्ग अब हिमाचल के लाहौल और स्पीति के लोगों के लिए हर मौसम में जरूरी कनेक्टिविटी लेकर आ रहा है। दोनों घाटियाँ अब तक भारत के अन्य भागों से महीनों तक कटी रहती थीं। अब यह विशाल क्षेत्र और इसके लोग साल भर राष्ट्र और बाक़ी दुनिया से जुड़े रह सकते हैं।
इस सुरंग का विचार तब आया जब नई सहस्राब्दी की शुरुआत में तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाहौल निवासी उनके बचपन के दोस्त अर्जुन गोपाल से मिले। पर इस परियोजना के शुरू होने में कई साल लग गए। और इसने रफ़्तार सिर्फ तब पकड़ी जब मोदी सरकार ने इसके निर्माण की गति को पिछली सरकारों के तहत रही गति से पांच गुना कर दिया। अटल टनल के उदघाटन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के उत्थान और प्रग्रति को और तेज़ करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, “जब विकास के पथ पे तेज़ी से आगे बढ़ना हो, जब देश के लोगों की विकास की प्रबल इच्छा हो तो रफ़्तार बढ़ानी ही पड़ती है।”
बर्फ़ीले तूफ़ान, हिमस्खलन, और प्रकृति के प्रकोप के बीच हिमालय में 10,000 फीट की ऊँचाई पर सुरंग बनाना ना केवल एक महत्वाकांक्षी विचार था, बल्कि दुनिया में इससे पहले कहीं भी ऐसा कुछ करने का प्रयास नहीं किया गया था। लेकिन यह ठीक उसी तरह का मिशन था जिसे पूरा करने के लिए भारतीय सेना की एक विशेष शाखा, बॉर्डर रोड्स आर्गेनाइजेशन (BRO) की स्थापना की गई थी। साल 1960 से, BRO भारत के दूर-दराज स्थित चुनौतीपूर्ण स्थानों और सीमाओं को जोड़ने का काम करता आ रहा है। सुरंग का निर्माण और और इस पर चलने वाला नया राजमार्ग बनाना इस संगठन का मुख्य मिशन था। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर बढ़ती चुनौतियों और देश की रक्षा की दृष्टि से, प्रोजेक्ट की विफलता सोची भी नहीं जा सकती थी। दुनिया के कुछ सबसे कठिन इलाकों में से एक क्षेत्र में कड़ी चुनौतियों का सामना करने के एक दशक के बाद, हाई अल्टीट्यूड पर सबसे लम्बी सुरंग परियोजना को सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
HistoryTV18 का आधे घंटे का रोमांच से भरपूर शो, उन तथ्यों को उजागर करता है जिनसे लोग अनजान हैं और इस प्रोजेक्ट की विशालता पर प्रकाश डालते हुए बताता है कि यह मिशन कैसे पूरा हुआ। यह डॉक्यूमेंट्री हिमालय जैसी चुनौतियों से हार ना मानने वाली भावना की विजयगाथा है।
इस डॉक्यूमेंट्री में सिर्फ़ सफ़लता नहीं बल्कि परीक्षण और असफलताओं को भी दर्शाया गया है – जैसे एक ढह गई छत से लेकर मूसलाधार बाढ़ और कोरोना महामारी के कारण आई बाधाएं। प्रकृति की परीक्षाओं और बड़ी-बड़ी बाधाओं को दूर करते हुए, परियोजना के 750 अधिकारी, इंजीनियर, भूवैज्ञानिक, भूकंप विशेषज्ञ, ड्रिलिंग विशेषज्ञ और 3,000 से अधिक कर्मचारियों के अथक प्रयासों ने इस सपने को हकीकत में बदल डाला।
सुरंग के महत्व के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं, “मैं इसकी स्ट्रैटेजिक और नैशनल इम्पॉर्टन्स के लिए कहूँ तो सचमुच ये हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा वरदान है। सुरंग के बनने का आर्थिक लाभ भी है और साथ ही साथ सामाजिक दृष्टिकोण से भी ये बहुत ही महत्वपूर्ण है।”
डॉक्यूमेंट्री में रक्षा सचिव, अजय कुमार और बीआरओ महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी भी सुरंग के महत्त्व से हमें अवगत करा रहे हैं। अटल सुरंग परियोजना के मुख्य इंजीनियर, के पी पुरुषोत्तम पहाड़ के सैकड़ों मीटर अंदर घटी घटना पर अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। निर्माण के दौरान ली गईं फ़ोटो और फुटेज कहानी को और जीवंत बनाते हैं और एक अच्छे बैकड्रॉप के तौर पर 4K और हाई डेफिनिशन में फिल्माई गई बर्फीले पहाड़ों की हवाई फुटेज मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है।
कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए अविनाश कौल, Managing Director – A+E Networks | TV और CEO-Broadcast, Network18 का कहना है, ‘Modern Marvel: Atal Tunnel’ के साथ, HistoryTV18 की टीम एक बार फ़िर बेहतरीन प्रोडक्शन वैल्यू के साथ आधुनिक भारत की ऐसी प्रेरणादायक कहानी लेकर आई है जो ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, मनोरंजक और रोमांचकारी है। अटल सुरंग निस्संदेह 21 वीं सदी के भारत के महान आधुनिक चमत्कारों में से एक है, इसके निर्माण में हमने इतिहास का निर्माण देखा है। हमें इसकी कहानी बताने का अवसर मिलने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।”
देखिए ‘Modern Marvel: Atal Tunnel’, 20th अक्टूबर को रात 9 बजे, सिर्फ़ HistoryTV18 और HistoryTV18 HD पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *