मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी करेंगी संदीप सिकंद की नई पेशकश में कैमियो

प्रोड्यूसर संदीप सिकंद ने जितने भी शो बनाये हैं उनकी अलग तरह की कहानियों और बखूबी लिखे गये किरदारों के लिये काफी तारीफें बटोरी हैं। वह एक बार फिर अपने नये शो ‘कहां हम कहां तुम’ को स्टारप्लस पर लेकर हाजिर हैं। इस शो में दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर लीड भूमिकाओं में होंगे।
दिव्यांका त्रिपाठी इस शो के पहले एपिसोड में एक कैमियो भूमिका निभाने जा रही हैं। इस बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि दिव्यांका त्रिपाठी, संदीप सिकंद की लकी चार्म हैं। सूत्रों ने बताया कि, ’’दिव्यांका त्रिपाठी को संदीप सिकंद के लकी चार्म के रूप में जाना जाता है। वह हमेशा से ही उनके लिये खास रही हैं और उनके लिये एक बहुत बड़ा सपोर्ट रही हैं। जब भी वह कोई शो बनाते हैं उसमें दिव्यांका को किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करते हैं। वह उनके लिये गुड लक लेकर आती हैं और उन्हे पॉजिटिविटी का अहसास होता है।‘’
‘कहां हम कहां तुम’ एक अलग तरह की कहानी है। इस शो के लीड किरदार सोनाक्षी और रोहित अपनी व्यस्त जिंदगी के बीच एक-दूसरे के लिये प्यार जताने के लिये वक्त निकालने की जद्दोजहद करते हैं। यह शो निश्चित तौर पर दर्शकों को लुभायेगा और उन्हें बांधे रखेगा। हमें यह देखने का बेसब्री से इंतजार है कि कहानी क्या होगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *