मनोरंजन

जबरिया जोड़ी का पहला गाना हुआ रिलीज, हनी सिंह के रैप पर झूमते दिखे सिद्धार्थ-परिणीति

दमदार ट्रेलर और पोस्टर के साथ दर्शकों को उत्साहित करने के बाद, फिल्म का पहला गाना ‘खड़के ग्लासी’ आखिरकार रिलीज हो गया है जिसमें फिल्म की मुख्य जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा, हनी सिंह के रैप पर झूमते हुए नजर आ रहे है। ‘जबरिया जोड़ी’ का यह गाना हनी सिंह के हिट नंबर ष्खड़के ग्लासीष् का रीक्रिएटेड वर्शन है जिसमें हनी सिंह ने अपने रैप के साथ एक बार फिर चार चाँद लगा दिए। फिल्म के निर्माताओं ने ज्यूकबॉक्स से बहुप्रतीक्षित हिट ट्रैक, ‘खड़के ग्लासी’ को अपनी आकर्षक धुन के साथ आखिरकार रिलीज कर दिया है, जिसे सुन कर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे!
संगीत की दुनियां में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले यो यो हिनी सिंह ‘खड़के ग्लासी’ में अपने रैप के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे है। इस नए मिक्स को मजेदार टच देने के लिए कूल और देसी अंदाज में रीक्रिएट किया गया है। सुपरस्टार गायक को अपने आखिरी गीत मखना के लिए शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और अब, गायक अपने अगले रिलीज के लिए तैयार है। यो यो हनी सिंह अपने सराहनीय काम के साथ समय-समय पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना बखूबी जानते है।
हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता था। साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे-छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *