मनोरंजन

मुझे ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अपने किरदार पर गर्व है : सोनाक्षी

-अनिल बेदाग
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा का लुक सामने आया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा चलती हुई नजर आ रही हैं और उनके पीछे युद्ध होता दिख रही है। सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में सुंदरबेन जेठा मधारपर्या का रोल प्ले कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का इसमें गुजराती लुक देखने को मिल रहा है और उनके चेहरे पर एक अलग तेज नजर आ रहा है।
इस लुक को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘सुंदरबेन जेठा के महान किरदार को पर्दे पर निभाकर गौरव महसूस कर रही हूं। वो एक ग्रेट सोशल वर्कर थीम जो 299 महिलाओं के साथ भारतीय सेना की मदद के लिए पहुंची थी। भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया एक संजीदा सच है जिसका बाहर आना जरूरी है।’ सोनाक्षी के पीछे काफी बमबारी और आगजनी नजर आ रही है, आपको बता दें महिलाओं की इन्ही फौज ने सेना के लिए रनवे तैयार किया था। ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन की भूमिका कार्णिक की है जो 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे। पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस का ऑपरेशनल जारी रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *