मनोरंजन

भारत की ऑस्कर चयनित फ़िल्म लास्ट फिल्म शो (छेल्लो शो) IMDb की सबसे प्रतिक्षित फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान पर है

लास्ट फिल्म शो (छेल्लो शो) ने ‘विक्रम वेधा’ और ‘पोन्नियिन सेलवन’ जैसे बड़े-टिकट टाइटल को पछाड़कर IMDb की ‘सबसे प्रत्याशित नई भारतीय फिल्में और शो’ लिस्ट में टॉप पोजीशन हासिल किया है।
IMDb एक टाइटल के आसपास चल रहे बज़ को निर्धारित करने के लिए विजिटर के पेज व्यूज की गिनती करता है। इसके बाद यह उन टाइटल्स को उनकी वास्तविक समय की लोकप्रियता के आधार पर रैंक करता है।
लास्ट फिल्म शो, गुजराती भाषा की फिल्म जिसे 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया है, हाल ही में IMDb के इंडिया स्पॉटलाइट पेज पर टॉप टेन पेज व्यूज में से 29.5% की दावेदारी मिली हैं।
कम्पैरिसन किया जाए तो बिग-बजट मैग्नम ओपस ‘पोन्नियिन सेलवन’ 23.8% है, जबकि ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की एक्शन फ़िल्म ‘विक्रम वेधा’ 14.6% पर है। इस लिस्ट में ‘प्रिंस’, ‘डॉक्टर जी’, ‘थैंक गॉड’, ‘राम सेतु’ जैसे अन्य हाई-प्रोफाइल टाइटल भी शामिल हैं।
इस खबर से खुश हो कर निर्देशक पॅन नलिन ने साझा किया, “हमारी फ़िल्म ‘लास्ट फ़िल्म शो (छेल्लो शो)’ को दुनिया भर में मिल रही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया से मैं अभिभूत और खुश हूँ । IMDb रीयल-टाइम एनालिटिक्स और रैंकिंग की पेशकश करने वाला दुनिया का सबसे भरोसेमंद मूवी डेटाबेस है। ‘सबसे प्रत्याशित’ सूची में एक टॉप पोजीशन हासिल करना एक बड़ा सम्मान है और फिल्म को यूनिवर्सल अपील की एक और प्रमाण मिली है।”
‘लास्ट फिल्म शो (छेल्लो शो)’ एक गुजराती भाषा की फ़िल्म है जो नौ साल के लड़के समय (भाविन रबारी) और 35 मिमी सेल्युलाइड फ़िल्म के उसके सपने के बारे में है। लास्ट फिल्म शो का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था।
रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स और छेल्लो शो एलएलपी द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को गुजरात और पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *