मनोरंजन

’मैं राज कपूर हो गया’ एक ऐसे प्रशंसक की कहानी है, जो राज कपूर को ही अपने जीवन में सब कुछ मानता है : अभिनेता मानव सोहल

हाल ही में अभिनेता मानव सोहल और अभिनेत्री श्रावणी गोस्वामी अपनी आनेवाली फिल्म ’मैं राज कपूर हो गया’ के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली आए। महाभारत, शक्तिमान, आर्यमन सहित कई टीवी शो में अभिनय कर चुके मानव सोहल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ’मैं बचपन से ही राज कपूर साहब का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, लेकिन इस फिल्म की कहानी राज कपूर साहब की जीवन पर नहीं, बल्कि उनके एक प्रशंसक के जीवन पर आधारित है। ’मैं राज कपूर हो गया’ एक ऐसे प्रशंसक की कहानी है, जो राज कपूर को ही अपने जीवन में सब कुछ मानता है।’
यह फिल्म मेरे दिल के करीब है और मेरे कॅरियर के लिए खास फिल्म है। मैंने कहानी लिखी है और निर्देशित करने के साथ-साथ मुख्य भूमिका भी निभाई है। फिल्म के सभी गाने मधुर हैं। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही राज कपूर साहब का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और इस फिल्म की कहानी राज कपूर की जीवनी पर आधारित नहीं है, बल्कि राज कपूर के एक प्रशंसक की कहानी है। मैं राज कपूर हो गया एक ऐसे फैन की कहानी है, जो राज कपूर को अपनी जिंदगी में सब कुछ मानता है।
इस फिल्म के जरिए मैंने राज कपूर की फिलॉसफी को पर्दे पर पेश करने की कोशिश की है। महामारी ने हमें रिश्तों और प्रियजनों का महत्व सिखाया है। उस जमाने में राज साहब की सोच बड़ी सीधी थी। वह एक आम आदमी के किरदार को बड़ी आसानी से पर्दे पर पेश कर देते थे। यह फिल्म प्यार, रिश्तों, भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देती है। फिल्म का निर्माण मुकेश शर्मा, अर्पित गर्ग और अरशद सिद्दीकी ने किया है और इसे इंफोविजन एंटरटेनमेंट और मुंबई टॉकीज कंपनी के बैनर तले बनाया गया है।
श्रावणी ने कहा कि यह एक इमोशन से जुड़ी फिल्म है, जिसे राज कपूर को याद दिलाने वाली सोच के साथ देखा जा सकता है। मैं इसमे लक्ष्मी नाम की एक कामवाली की भूमिका में हूं जो लोगों के घरों में काम करती है और मन ही मन गली के राज कपूर को प्यार करती है। एक तरफा प्यार है उसका, जबकि राज कपूर (मानव सोहल) किसी और को प्यार करता है। मेरे लिए यह एकदम अलग किस्म की भूमिका है।
श्रावणी ने बताया, ’इस फिल्म में काम करना बहुत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि मैंने हमेशा उच्च वर्ग की महिला की भूमिका की हैं, जबकि यह भूमिका उन सबसे बिल्कुल उलट थी। मेरा जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है, इसलिए मराठी में बोलना मेरे लिए मुश्किल था। लेकिन, इसके बावजूद मैंने इसे बहुत अच्छे से निभाया है।’ यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *