मनोरंजन

आने वाले साल 2021 में दिखेंगी ऑनस्क्रीन नई जोड़ियां

अब 2020 खत्म होने वाला है, अब अंत में चीजें दिख रही हैं। भारतीय सिनेमा को नए साल में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। 2021 निश्चित रूप से नए जोड़ियों और रोमांचक ऑनस्क्रीन साझेदारी का साल है जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा। अब देखते हैं इस नई बड़ी पिक्चर के जोड़ो को जो आने वाले इस साल मचाएंगे खूब धमाल

  • श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर – श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर आपकोदिखेंगे पहली बार एक साथ दिखेंगे लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में। सुनने में आया है कि ये रोमांटिक एक कॉमेडी होगी, तो आप इसमें कुछ आतिशबाजी की उम्मीद रख सकते हैं।
  • दीपिका पादकोण और प्रभास – जब बॉलीवुड की रानी को मैग्न म ओपुस के राजा के अपोजिट जोड़ा जाता है तो वो चर्चा का विषय तो बनेगा ही। ये दोनों प्रभावशाली कलाकार एक साथ नाग अश्विन के अगले प्रोजक्ट में जो पूरे भारत के मल्टी लिंग्वल साइंस फिक्शन ड्रामा में एक साथ दिखेंगे।
  • जैकलीन फर्नांडीज और रणवीर सिंह – जैकलीन पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं रोहित शेट्टर की फिल्म सरकस में जो की शेक्सापीयर की कॉमेडी ऑफ एरर्स आधारित है। दोनों सितारे अपनी एनर्जी और स्क्रीन प्रजेंस के लिए जो जाते हैं, तो हम निश्चिीत रूप से कुछ इलेक्ट्रिक कैमिस्ट्री की उम्मीद तो रख ही सकते हैं।
  • दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी – दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी दोनों सितारे दिखेंगे शकुन बत्रा की घरेलू नॉयर फिल्म में। दर्शकों को इस नए जोड़े के साथ एक नया जॉनर देखने को मिलेगा।
  • पूजा हेंगड़े और रणवीर सिंह – एक और एक्साॉइटिंग जोड़ी जो 2021 में देखने को मिलेगी, पूजा हेंगड़े को रोहित शेट्टी की फिल्मह सरकस में रणवीर सिंह के अपोजिट देखेंगे। इस कॉमेडी फिल्मर में आप खूब मस्ती और मजा की उम्मीद कर सकते हैं।
  • अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा – अनन्या पांडे ने दिल धड़का देने वाले विजय देवराकोंडा के साथ पैन-इंडिया एक्शन फिल्म हासिल की। ये दोनों पहले ही फिल्मं के कुछ तस्वी रें वायरल होने के बाद से ही दर्शकों का ध्या न अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं।
  • कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी – कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी की एकदम नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित है। ये दोनों एक साथ आ रहे हैं सुपरनैचुरल कॉमेडी फोन बूथ में। इसमें आप देखेंगे इन दोनों को भूत बने हुए जो कि आपको हंसा कर लोटपोट कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *