मनोरंजन

एक और आकर्षक सीज़न के साथ निकलओडियन किड्स च्वाईस अवार्ड्स 2021 ने वापसी की

दिल्ली। 2021 का साल हमारे बच्चों के लिए और हमारे लिए परिवर्तन एवं उथल-पुथल का साल था। हालांकि, चुनौतियों के बाद भी निकलओडियन बच्चों को सर्वाेपरि रखने के वादे पर कायम है और सुनिश्चित कर रहा है कि बच्चे प्रसन्न रहें और स्वतंत्र रूप से अपनी अभिव्यक्ति दें। इस विचार के साथ कि हर आवाज का मूल्य है, निकलओडियन, एक बार फिर बच्चों को अपने फ्लैगशिप ब्रांड अभियान, ‘निकलओडियन किड्स च्वाईस अवार्ड्स 2021’ द्वारा सशक्त बनाकर उनका मनोरंजन कर रहा है। यह देश का एकमात्र अवार्ड्स शो है, जो बच्चों को वोट करने और विभिन्न श्रेणियों में अपने चहेतों को चुनने में समर्थ बना रहा है। किड्स च्वाईस अवार्ड्स 2020 अपने वर्चुअल रूप में अत्यधिक सफल रहा और इसे सर्वाधिक 1.5 मिलियन वोट्स मिले। इस साल भी, ये अवार्ड अनेक नए एडिशन और इनोवेशन के साथ प्रस्तुत किए जाएंगे, जो बच्चों एवं उनके माता-पिता को बहुत पसंद आएंगे।
निकलओडियन किड्स च्वाईस अवार्ड्स लगातार विकास करते हुए बच्चों की श्रेणी में सबसे उल्लेखनीय ब्रांड आईपी बन गया है। मौजूदा श्रेणियों जैसे चहेता यूट्यूबर, चहेता डांसर, चहेता मोबाईल गेम आदि के अलावा, निकलओडियन केसीए 2021 में नई श्रेणियां जैसे चहेता एनवायरनमेंटलिस्ट, चहेती सिबलिंग जोड़ी, और चहेता फैशन आईकन भी शामिल हो गई हैं। इसके अलावा, पूरे देश की प्रतिभाओं को पुरस्कार देने के लिए केसीए 2021 में साउथ पर केंद्रित श्रेणियां भी होंगी। हर साल की तरह विजेताओं को निकलओडियन ब्लिंप दिया जाएगा और सम्मान के रूप में स्लाईम किया जाएगा! उत्साह को बनाए रखते हुए ऑरेंज कारपेट पर बी-टाऊन के सितारे, जैसे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोन, आलिया भट्ट, रनवीर सिंह आदि विभिन्न श्रेणियों में दिखाई दे चुके हैं।
नॉमिनेशन जब बच्चे लॉकडाऊन के दौरान घर पर बैठे थे, उस समय उनके चहेतों को तलाशने के लिए किए गए एक शोध अध्ययन द्वारा एकत्रित किए गए। वोट देने का अवसर और ज्यादा बढ़ाया गया ताकि हर बच्चे को अपनी पसंद को आवाज प्रदान करने का मौका मिले। बड़ी संख्या में दर्शकों को अपनी बात कहने का मौका मिले, इसके लिए केसीए 2021 में विभिन्न प्लेटफॉर्म्स, जैसे वूट, वूट किड्स और जियो ऐप पर वोटिंग गेटवे खोले जाएंगे।
किड्स च्वाईस अवार्ड्स 2021 के बारे में नीना जयपुरिया, हेड, हिंदी मास एंटरटेनमेंट एंड किड्स टीवी नेटवर्क, वायकॉम18 ने कहा, ‘‘निकलओडियन में हमारा हर काम बच्चों पर केंद्रित होता है। हम अपने युवा दर्शकों की दिलचस्पी बनाकर रखते हैं, उनका मनोरंजन करते हैं और इस मुश्किल दौर में भी इनोवेशंस और अग्रणी अभियानों द्वारा उनका उत्साह बनाकर रखते हैं। निकलओडियन बच्चों की श्रेणी में सार्थक मनोरंजन के लिए सबसे चहेता स्थान बने रहने के लिए नई जीवनशैली में ढल गया है।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘साल-दर-साल किड्स च्वाईस अवार्ड्स बच्चों की शैली में एक अद्वितीय ब्रांड आईपी बन गया है। हमारा यकीन है कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और उन्हें अपनी पसंद चुनने का अवसर दिया जाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। निकलओडियन केसीए 2021 का एडिशन एक मनोरंजक और इनोवेटिव अभियान होगा, जिसमें दिलचस्प श्रेणियां और अद्वितीय वर्चुअल अनुभव व इंटरैक्शन होंगे।’’
निकलओडियन किड्स च्वाईस अवार्ड्स 2021 के लिए एक इनोवेटिव एवं बेहतरीन मार्केटिंग अभियान चलाया जाएगा। फ्रैंचाईज़ी में ऑन एयर प्रमोशन के अलावा, इस अभियान में इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, एमएक्स टकाटक आदि पर एक अद्वितीय, प्लेटफॉर्म विशिष्ट कार्यक्रम चलाया जाएगा। विशेष रूप से तैयार किए गए सुपरफैन प्रतियोगिता एवं सत्र बच्चों का मनोरंजन करेंगे। विजेताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सेलिब्रिटीज़ द्वारा मास्टरक्लास प्रदान किया जाएगा। इन्फ्लुएंसर्स का केसीए गैंग पूरे जोश के साथ सबसे आगे रहते हुए उत्साह बढ़ाएगा। मार्केटिंग अभियान को आगे ले जाते हुए निकलओडियन ने केसीए 2021 के लिए विशेष कॉम्बो तैयार करने के लिए 99 पैनकेक्स के साथ साझेदारी की है।
अपनी पसंद को आवाज देने के लिए बच्चे समर्थ बन गए हैं, इसलिए यह देखने के लिए तैयार हो जाईये कि वो निकलओडियन ब्लिंप के लिए किसको चुनते हैं
वोटिंग 7 फरवरी, 2022 से शुरू निकलओडियन किड्स च्वाईस अवार्ड्स 2021 के लिए पुरस्कार श्रेणियों का विवरण

पुरस्कार का नाम

  1. चहेता मूवी एक्टर (पुरुष)
  2. चहेता मूवी एक्टर (महिला)
  3. चहेती मूवी
  4. चहेता मूवी एक्टर (पुरुष- साउथ)
  5. चहेता मूवी एक्टर (महिला- साउथ)
  6. चहेती मूवी (साउथ)
  7. चहेता गाना
  8. चहेता डांसिंग स्टार
  9. चहेता टीवी अभिनेता (पुरुष)
  10. चहेती टीवी अभिनेत्री (महिला)
  11. चहेता टीवी शो/धारावाहिक
  12. चहेता चाईल्ड एंटरटेनर ऑन टीवी
  13. चहेता मोबाईल गेम
  14. चहेता रैपर
  15. चहेता ऑनलाईन लर्निंग ऐप
  16. चहेता यूट्यूब आर्टिस्ट
  17. चहेती इंस्टाग्राम सेलेब्रिटी/हस्ती
  18. किड्स/कार्टून चौनल पर चहेता शो
  19. चहेता भारतीय कार्टून किरदार
  20. चहेता किड्स इन्फ्लुएंसर
  21. चहेता फूड आईटम
  22. चहेता क्रिकेटर
  23. चहेता स्पोटर््सपर्सन
  24. चहेता कॉमेडियन
  25. चहेता एनवायरनमेंटलिस्ट
  26. चहेती सिब्लिंग जोड़ी
  27. चहेता फैशन आईकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *