मनोरंजन

गली बॉय म्यूजिक लॉन्च इवेंट में उत्साहित रणवीर सिंह ने भीड़ में लगाई छलांग

गली बॉय के निर्माताओं ने गुरुवार को मुंबई में एक ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम की शुरुआत आलिया भट्ट ने वहाँ उपस्थित भीड़ का स्वागत के साथ किया। जैसे-जैसे यह कार्यक्रम बीट बॉक्सिंग और रैप संगीत के साथ आगे बढ़ा, रणवीर सिंह विभिन्न कलाकारों के साथ रैप करते हुए नजर आये।
नियॉन हरे रंग के ट्रैक सूट और सिल्वर जैकेट पहने हुए रणवीर सिंह ने अपने ऊर्जावान परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी थी। दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित, रणवीर सिंह ने प्रशंसकों के हुजूम के बीच छलांक लगा ली थी, जो अभिनेता के लिए हूटिंग और चीयर करते नजर आये। संगीत वीडियो के रूप में फिल्म से अब तक दो म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिए गए है और 18 गीतों का एक पूरा ‘ज्यूक बॉक्स’ इस संगीत समारोह के दौरान दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है। इस एल्बम में शेर आया शेर, आजादी और काम भारी नामक गाने शामिल हैं और इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक गाने की झलक जनता के सामने पेश की गई थी।
कुबरा सैत द्वारा होस्ट किये गए, इस कार्यक्रम में काम भारी, सिद्धांत चतुर्वेदी, डी-साइफोर, डब शर्मा, डीश्विल, एमसी अल्ताफ, राहुल राही, नेक्सस, स्पिटफायर, ऐस, बीट्रॉ, एमसी टॉडफॉड, महारया, 100 आरबीएच, नॉक्सियस डी और डी एमसी जैसे तमाम कलाकार बीट बॉक्सिंग और रैप संगीत के साथ परफॉर्म करते हुए नजर आये। रणवीर सिंह ने भी कई मौकों पर रैपर्स के साथ मिल कर स्टेज पर रैप कर वहाँ मौजूद जनता का खूब मनोरंजन किया।
गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। गली बॉय में आलिया भट्ट भी हैं जो एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं और फिल्म में अनदेखे अवतार में नजर आएंगी।
फिल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेजी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवन गाथा से प्रेरित है। जोया अख्तर द्वारा रचित भूमिगत संगीत की वास्तविक दुनिया में रणवीर सिंह का रैपर अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘गुली बॉय’ 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *