मनोरंजन

यो यो हनी सिंह के गीत ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’ का जादू बरकरार, 25 मिलियन से अधिक बार देखा गया

यो यो हनी सिंह का नवीनतम गाना ‘गुड़ नालो इश्क मीठा’ प्रशंसकों के बीच छाया हुआ है और इस गाने को अब तक 25 मिलियन बार देखा जा चुका है। ‘गुड़ नालो इश्क मिठा’ बीट्स, रिदम और भांगड़ा का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यह गीत एक पुराने पंजाबी क्लासिक का रीक्रिएटेड वर्शन है और मलकीत सिंह के साथ उनका सहयोग इस गीत को हनी सिंह के लिए अधिक खास बना देता है।
रैपर अक्सर ऑफ कैमरा झलक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहते है और अब अपने नवीनतम रिलीज के लिए आइकोनिक सिंगर को दुनियाभर में खूब सरहाया जा रहा है। इस उपलब्धि ने न केवल रैपर बल्कि उनके सभी प्रशंसकों का दिल भी खुशी से प्रफुल्लित कर दिया हैं क्योंकि यो यो के फैंस हर कदम पर उनका साथ देते आये है, ये ही वजह है कि हनी सिंह अपने प्रशंसकों के साथ अटूट रिश्ता साझा करते है।
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे-छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।
वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्मों से लेकर सिंगल तक, यो यो का हर गाना एक चार्टबस्टर साबित हुआ है जिसने उनके आगामी गाने के प्रति दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *