हलचल

प्रज्ञा 2023 : ज्ञान और बुद्धि का उत्सव

नई दिल्ली। प्रज्ञा 2023ने एक विशेष आयोजन के दौरान ज्ञान के बीज बोए। भारत के पहले इस इंटरनेशनल फेस्टिवल का उद्देश्य लोगों के मन को जागृत करना, उनके शरीर को स्फूर्ति देना और उनकी सांसों में सामंजस्य बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा और स्थिरता और शून्य कार्बन के स्विचबोर्ड से रिचर्ड मैकडोनाल्ड, सौम्या खुराना, ब्रह्मकुमारी नई दिल्ली के प्रमुख रामा बहन और मनोज जैन और पंडितों ने समारोह का उद्घाटन अनुष्ठान किया।
विशेषज्ञों के पैनल में डॉ अशोक चोपड़ा, डॉ संजय सचदेवा, डॉ मंजरी और ब्रह्मकुमारी से रामा बहन, माइंड कोच वेदिशा कौशल, स्वामी लक्ष्मी नारायण जी, मेधा वर्मा और गिरीश कुलकर्णी शामिल थे। उन्होंने इस बात पर रोशनी डाली कि कैसे अपने शरीर, मन और सांसां के साथ रिश्ते को मजबूत बनाएं।

कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर ‘प्रज्ञा इन स्विट्ज़रलैण्ड’ एवी प्रस्तुति और वृतचित्र फिल्म पेश की गई। जिसके बाद नाश्ते का प्रबंध था। आयोजन में वे सभी लोग एकजुट जुए जो अपने स्वास्थ्य एवं अपनी देखभाल को महत्व देते हैं। कई गणमान्य दिग्गज भी इसमें शामिल थे जैसे ऑन्टोलॉजिस्ट आशमीन मुंजाल, शमा सोनी, अर्चना अग्रवाल, एनी मुंजाल, रचना कोहली संधू, प्रीति घई, नीवा जैन, श्रीमती सीमा।
प्रज्ञा 2023 आत्म खोज,बुद्धि एवं समग्र कल्याण की यात्रा थी। लोगों ने इसे समर्थन दिया और बढ़चढ़ कर आयोजन में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *