हलचल

नमो सद्भावना समिति द्वारा दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व शांति महायज्ञ का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल मा. बंडारू दत्तात्रेय जी

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में वैश्विक शांति और सद्भाव हेतु नमो सद्भावना समिति द्वारा दिनांक 21 से 24 अप्रैल 2022 तक श्आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर’, छतरपुर, नई दिल्ली में विश्व शांति महायज्ञम-2022श् का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विश्व के कल्याण के लिए यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। भारतवर्ष की सनातन परम्परा, सनातन संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को सनातन कवि सम्मेलन, सनातन कला प्रदर्शनी इत्यादि के माध्यम से आम जन को बताया जायेगा। संपूर्ण भारत तथा विश्व के कल्याण के लिए इस विश्व शांति महायज्ञ के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के राज्यपाल माननीय श्री बंडारू दत्तात्रेय जी शामिल होंगें। इस महायज्ञ के आयोजन हेतु गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सांवत, आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल मा. बिश्वभुषण हरिचंद्रन, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मा. मंगू भाई पटेल जी ने अपने शुभकामना सन्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी, आईआईएमसी के महानिदेशक संजय द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं भारतवर्ष के अनेक मठों के मठाधीश्वरों, पीठाधीश्वरों, तथा शंकराचार्यों एवं राजनेता इस महायज्ञ में शामिल होंगे।
नमो सद्भावना समिति द्वारा आयोजित होने वाले विश्वशांति महायज्ञ-2022 के सलाहकार श्रीनिवास गजल ने इस बारे में बताया कि, “इस महायज्ञ में भगवान गणपति, भगवान धनवंतरी, भगवान सूर्यनारायण, भगवान रुद्र तथा शांति माता का आह्वाहन करते हुए सम्पूर्ण जगत में शांति, स्थिरता एवं कल्याण हेतु प्रार्थना की जाएगी।“
लोक एवं विश्व कल्याण के लिए होने वाले इस महायज्ञ में लगभग 500 से भी अधिक वैदिक पुरोहित, अगम पंडित एवं विभिन्न मठाधीशपति संपूर्ण भारत से आमंत्रित किये गए हैं एवं जो इस महायज्ञ को संपन्न कराएंगे।
नमो सद्भावना समिति के संचालक श्री प्रवेश पाण्डेय ने बताया की, “दक्षिण भारत और उत्तर भारत के संत, महात्मा शामिल होकर इस विश्व शांति महायज्ञ के माध्यम से जगत के कल्याण हेतु प्रार्थना करेंगे। आप सभी इस यज्ञ में सहभागी अवश्य बनें।“
समिति के मुख्य कार्यकारी मुरली कृष्णा और सदस्य श्रीमती कोनेरू रमादेवि श्रीधर, प्रवेश पांडेय, विभाकर मिश्र, संदीप कालिया,राजेश सिंह एवं अन्य कार्यकर्त्तागण यज्ञ की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *