हलचल

चयन समिति द्वारा वर्ष 2021 के माणक अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा

कोटा। रचनात्मक गवेष्णातमक एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता के आदर्श मुल्यों की दृष्टि से दैनिक जलते दीप के संस्थापक संपादक स्व. श्री माणक मेहता की स्मृति में शुरू किए गए माणक अलंकरण एवं विशिष्ट पुरूस्कारों के 2021 के चयनित व्यक्तियों की घोषणा चयन समिति द्वारा 12 दिसंबर रविवार को करदी गई है।
चयन समिति द्वारा 2021 का माणक अलंकरण पुरूस्कार के लिए दैनिक फर्स्ट इंडिया अंगेजी समाचार पत्र के जोधपुर ब्यूरो प्रमुख श्रीमती संगीता शर्मा का चयन किया गया है। इसी प्रकार विशिष्ट पुरस्कारों की कड़ी में श्रेष्ठ जनसंपर्ककर्मी के लिए उपनिदेशक सूचना जनसंपर्क कोटा हरिओमसिंह गुर्जर का चयन किया गया है। दूसरे विशिष्ट पुरस्कार छायाकार कार्टूनिस्ट के लिए हनुमानगढ़ के कार्टूनिस्ट मस्तानसिंह का चयन शिक्षा निर्वाचन जागरूकता, स्वतन्त्र कार्टूनिष्ट के लिए किया गया है। तीसरे पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए न्यूज-18 राजस्थान के संभाग प्रमुख चंद्रशेखर व्यास का चयन किया गया है। चैथे विशिष्ट पुरूस्कार के लिए दैनिक जलते दीप के दिल्ली संवाददाता गोपीनाथ भट्ट का चयन किया गया है। इसी प्रकार पांचवे विशिष्ट पुरुस्कार राजस्थानी लेखन का महिला साहित्यकार के लिए बीकानेर निवासी डॉ. कृष्णा आचार्य का चयन किया गया है।
स्व. माणक मेहता की स्मृति में उनकी 7 वी. पुण्यतिथि पर वर्ष 1981 में माणक अलंकरण पुरूस्कारों की घोषणा की गई थी। सम्मानि होने वाली प्रतिभाओं के चयन के लिए वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों की समिति द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। चयन समिति के पदम मेहता ने बताया कि कि अलंकरण पुरस्कार पांच विद्याओं में प्रदान किये जाते हैं जिनमें प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, जनसम्पर्ककर्मी, छायाकार अथवा कार्टूनिष्ट तथा साहित्यकार सामिल है, प्रदेश के अब तक 39यशस्वी पत्रकारों को अलंकरण पुरूस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से उनकी र्ध्मा पत्नि स्व. कमला जैन की स्मृति में राजस्थानी लेखने से जुडी महिला साहित्यकार को भी पुरस्कार देना शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *