इस रविवार फेज-III सेक्शन पर मेट्रो सेवाओं को सुबह 6ः00 बजे से आरंभ किया जाएगा
नई दिल्ली। फेज- III सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन की सेवाएं, जो आमतौर पर रविवार को सुबह 8ः00 बजे शुरू होती हैं, इस रविवार यानि 2 जून 2019 को सुबह 6ः00 बजे शुरू होंगी। इस रविवार को यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। ये अनुभाग हैं :-
Line | Section |
L-1 | Dilshad Garden – Shaheed Sthal (New Bus Adda) |
L-2 | Jahangirpuri – Samaypur Badli |
L-3&4 | Noida City Centre – Noida Electronic City |
L-5 | Mundka – Brigadier Hoshiyar Singh |
L-6 | Badarpur Border – Raja Nahar Singh (Ballabhgarh) |
L-7 | Majlis Park – Mayur Vihar Pocket-1 |
L-7EX | Trilokpuri Sanjay Lake – Shiv Vihar |
L-8 | Janak Puri West – Botanical Garden |
शेष खंडों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6:00 बजे से सामान्य समय के अनुसार चलती रहेंगी।