संजय शर्मा बने केसरिया भारत के अध्यक्ष
नई दिल्ली। केसरिया भारत (राष्ट्रीय हिन्दू संगठन) ने संजय शर्मा जी को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया है। इस उपलब्धि पर संजय शर्मा ने कहा कि वह केसरिया भारत का धन्यवाद करते है कि उन्होंने मुझे इस काबिल समझा उन्होंने संगठन की राष्ट्रीय चेयर पर्सन अम्बिका शर्मा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वो उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगें। संजय शर्मा पहले से ही कई सामाजिक संस्थाओं में अपनी सेवा दे रहे है। संजय शर्मा पेशे से प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और साथ-साथ सोशल वर्कर भी है।