कांगो में जातीय हिंसा में 49 की मौत
बुनिया (कांगो)। कांगो के अशांत इतुरी प्रांत में कल रात शुरू जातीय हिंसा में कम से कम 49 लोगों की मौत होने की खबर है। सरकार ने एएफपी को बताया है कि हेमा और लेंडू समुदायों के बीच अशांति की वजह से यह हिंसा भड़की है। अंतरराष्ट्रीय कैथोलिक चेरिटी केरितास के एल्फ्रेड न्ड्रबू बुजु ने बताया कि हमने 49 शवों की गिनती की है और अन्य शवों की अब भी तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर पर तीर लगा है। गृह मंत्री हेनरी मोवा ने पहले मृतकों की संख्या 33 बताई थी।