अनामिका छाबरा ने बेस्ट ट्रेडिशनल काॅस्ट्यूम ‘मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटांस’19’ जीता
द्वारका। ‘मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटांस, 2019’ प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में दिल्ली की अनामिका छाबरा को ‘बेस्ट ट्रेडिशनल काॅस्ट्यूम’ के टाइटल से नवाजा गया है। वह एक जानी-मानी शिक्षक, व्यवसायी और समाज सेविका है जो बेघर, मानसिक और शारीरिक समस्याओं वाले बच्चों की सेवा में निरंतर प्रतिबद्ध है। पूरे भारत के 43 प्रतियोगियों में से अनामिका ने अपने को विविधता में एकता का सबसे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया और ‘बेस्ट ट्रेडिशनल काॅस्ट्यूम’ का खिताब जीता। मोर के रूप में सजी वह बहुत लुभावनी लग रही थी। वह अपनी सभ्यता और संस्कृति में अटूट विश्वास रखती है। जिसके कदम जमीं पर और मस्तक आसमान में होता है, उसके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। इस जज्बे के साथ, अनामिका छाबरा भारतीय परम्पराओं से जुड़े रहते हुए, अपने काम को पूरे विश्व तक पहुँचाना चाहती है।
आजकल वह ‘मेड इजी प्री स्कूल’ में शिक्षक है। यहाँ उन्हें बच्चों के विकास के लिए जरूरी प्रिशिक्षण और अनुभव प्राप्त होता है। इस स्कूल का एन.जी.ओ भी है जो कई आंगनवाड़ी के साथ गरीब बच्चों के लिए काम करता है। इस के साथ-साथ अनामिका और कई एन.जी.ओ और विद्यालयों से जुड़ी हुई है। समाज के इस वर्ग की सहायता करने की अप्रतिम इच्छा उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है जो उन्हें निरंतर काम करने और अपने कौशल को बढ़ाने की शक्ति देती है। वह बच्चों को आत्मनिर्भर बनने की कला तथा उचित स्वच्छता बनाये रखने की शिक्षा देती है। आज वो ऐसे बच्चों की एक प्रसिद्ध सलाहकार हैं। अपने मिशन की जागरूकता के लिए उन्हें मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटांस, 2019 ने HCWA के साथ मिल कर ये मंच दिया जिससे वो अपने प्रयास को करोड़ों लोगों तक पहुँचाने में सक्षम हुई है। इस उपलब्धि ने उनकी उड़ान को नए पंख दिए है। उनका मानना है कि किसी भी मिशन की सफलता के लिए बड़े स्तर पर लोगों की जागरूकता और सहयोग अत्यंत आवश्यक है।