राष्ट्रीय

सब्सिडी में 39728 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पहला आम बजट पेश किया जिसमें विभिन्न मदों में दी जाने वाली सब्सिडी की राशि 2018-19 के संशोधित अनुमान 2,99,221.11 करोड़ रुपए की तुलना में 39,728.36 करोड़ रुपए बढ़कर 3,38,949.47 करोड़ रुपए पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया गया है। वर्ष 2018-19 के बजट अनुमान में यह 2,95,507.36 करोड़ रुपए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था।
सब्सिडी का सबसे अधिक व्यय खाद्य सब्सिडी पर होगा। चालू वित्त वर्ष में खाद्य सब्सिडी की राशि 1 लाख 84 हजार 220 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। यह राशि 2018-19 के संशोधित अनुमान 1,71,298 करोड़ रुपए से 12,922 करोड़ रुपए अधिक है। इससे पहले 2018-19 के बजट अनुमान में इसके 1,69,323 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया था।
उर्वरक पर दी जाने वाली सब्सिडी में 2018-19 के संशोधित अनुमान 70,085.70 करोड़ रुपए की तुलना में 9,901.30 करोड़ रुपए बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है और इसे बजट में 79,996 करोड़ रुपए किया गया है। वर्ष 2018-19 के बजट में उर्वरक सब्सिडी 70,090.35 करोड़ रुपए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था। यह राशि संशोधित अनुमान में 4 करोड़ 65 लाख रुपए कम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *