राजनीति

राजनैतिक क्रांति पार्टी की हुई घोषणा, मतदाताओं को मिलेगा नया सियासी विकल्प

दिल्ली। मौजूदा समय में देश की प्रमुख पार्टियों के प्रदर्शन और कार्यों से निराश मतदाताओं को राजनैतिक क्रांति पार्टी के रूप में नया सियासी देने का दावा करते हुए राजनैतिक क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मनमोहन मिश्र ने 221 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, उन्होंन ने बताया कि 2019 में पार्टी लोकसभा चुनाव में भारत के नौ राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान) की 221 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसका मकसद देश की राजनीति में जमा हो चुकी गंदगी को साफ करना है।
राजनैतिक क्रांति पार्टी के मुख्य संयोजक और राष्ट्रीय संरक्षक मनमोहन मिश्र ने बताया कि चुनाव आयोग में पार्टी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना स्वदेशी आंदोलन के प्रखर प्रवक्ता और महान राष्ट्रीय चिंतक राजीव दीक्षित जी के विचारों के आधार पर की गई है। पार्टी में देश भर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े राष्ट्रभक्त शामिल होंगे।
राजनैतिक क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असित पाठक ने कहा की “बलिदानी भाई राजीव दीक्षित की परिकल्पना पे आधारित भारत एवं भारतीयता स्थापित करेगी राजनैतिक क्रांति पार्टी द्य उन्होंने कहा कि कालेधन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने, ऋणमुक्त भारत ,हर भारतीय को बारहवीं तक शिक्षा निशुल्क और अनिवार्य सहित मुख्यतः 22 मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी राजनैतिक क्रांति पार्टी – 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए राजनैतिक क्रांति पार्टी के प्रत्याशियों का चयन एक इंटरव्यू से किया जाएगा। उम्मीदवारों को तराशने का काम राजीव दीक्षित राजनैतिक अनुसंधान केंद्र करेगा। टिकट देने के समय सभी प्रत्याशियों से पार्टी के राष्ट्रहित से जुड़े 22 मुद्दों पर संसद में कार्य करने के लिए एक “शपथपत्र” लिया जाएगा। इस शपथ पत्र में प्रत्याशियों को चुने जाने पर संसद में पार्टी की विचारधारा के अनुसार सांसद पद और पार्टी दोनों से तत्काल इस्तीफे की लिखित सहमति देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *