दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी होली से पहले रखा मीडिया मीट
दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने दिल्ली स्थित भाजपा के कार्यलय में सभी मीडिया कर्मियों के लिए एक मीडिया मीट का आयोजन किया। वैसे तो हर साल होली के अवसर पर होली मिलन का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार भाजपा ने अपने दिग्गज नेता और गोआ के मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के निधन की वजह से होली मिलन की जगह मीडिया मीट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में भाजपा के कई नेता वहां स्टेज पर मौजूद थे।