राजनीति

कोटा विधानसभा क्षेत्र (13 विधान सभा चुनावों के विजेता प्रतिनिधि)

-डॉ.प्रभात कुमार सिंघल
** कोटा विधान सभा क्षेत्र में हुए 13 आम चुनावों में से चार चुनावों में कांग्रेस, 2 चुनावों में जनसंघ, एक चुनाव में जनता पार्टी एवं चार चुनावों में भाजपा प्रत्याषी विजयी रहे।
** प्रथम आम चुनाव 1952 में कांग्रेस के दिलीप सिंह एवं कंवर लाल ने इस सीट पर अपना कब्जा किया।
** दूसरे आम चुनाव 1957 में कांग्रेस के रामेश्वर दयाल विजयी रहे।
** आम चुनाव 1962 एवं 1967 में जनसंघ के कृष्ण कुमार गोयल विजयी रहे।
** आम चुनाव1972 में कांग्रेस के भुवनेश चतुर्वेदी ने विजय प्राप्त की।
** आम चुनाव 1977 में जनसंघ के ललित किशोर चतुर्वेदी, 1980-1985-1990 एवं मध्यावर्ती चुनाव 1993 में भाजपा के ललित किशोर चतुर्वेदी विजयी रहे।
** आम चुनाव 1998 में कांग्रेस के शांति कुमार धारीवाल विजयी रहे।
** आम चुनाव 2003 के में भाजपा के ओम बिरला विजयी रहे।
** आम चुनाव 2008 में कोटा विधान सभा सीट कोटा उत्तर एवं कोटा दक्षिण में बट गई। इस चुनाव में कोटा दक्षिण विधान सभा क्षेत्र से ओम बिरला तथा कोटा उत्तर विधान सभा क्षेत्र से शांति धारीवाल विजयी रहे।
** आम चुनाव 2013 में कोटा दक्षिण से ओम बिरला एवं कोटा उत्तर से भाजपा के प्रहलाद गुंजल विजयी रहे।
** आम चुनाव 2018 में कोटा दक्षिण से शांति कुमार धारीवाल एवं कोटा दक्षिण से भाजपा से संदीप शर्मा विजयी रहे।
** आम चुनाव 2023 के परिणाम आने पर इस कोलम को भर कर अप डेट करलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *